लाइव न्यूज़ :

बिहार के बाढ़ में स्थित NTPC में करोड़ों रुपये का घोटाला, सीबीआई ने तेज की कार्रवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2019 06:02 IST

घोटाला 2007 से 2016 के बीच हुआ था. जिसके बाद 13 अप्रैल 2017 को एनटीपीसी नई दिल्ली स्थित मुख्य सतर्कता कार्यालय की तरफ से सीबीआई से एक शिकायत की गई थी. तब लाखों रुपये का सरिया ट्रक पर चोरी छिपे नकली पास पर निकाला जा रहा था.

Open in App
ठळक मुद्देएनटीपीसी बाढ़ स्टेशन से 953.713 टन टीएमटी सरिया गैर कानूनी तरीके से स्टील यार्ड से बाहर भेजा गया था.ये आशंका जताई जा रही है कि कई पुलिस वाले भी जांच के दायरे में आ सकते हैं.

बिहार के बाढ़ में स्थित एनटीपीसी में करोड़ो रूपये के सरिया घोटाले का मामला सामने आया है. यह घोटाला सामने आने के बाद इस मामले में सीबीआई एनटीपीसी के अधिकारी और सीआईएसएफ के साथ-साथ अज्ञात लोगों के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है.

सूत्रों की मानें तो घोटाला 2007 से 2016 के बीच हुआ था. जिसके बाद 13 अप्रैल 2017 को एनटीपीसी नई दिल्ली स्थित मुख्य सतर्कता कार्यालय की तरफ से सीबीआई से एक शिकायत की गई थी. तब लाखों रुपये का सरिया ट्रक पर चोरी छिपे नकली पास पर निकाला जा रहा था. तत्कालीन पण्डारक थाना प्रभारी ने इस मामले में 51/14 कांड संख्या दर्ज किया था, जिसमें ट्रक चालक गौरी शंकर ठाकुर आसनसोल निवासी सहित चार लोगों पर धारा 379, 411, 34 के तहत केस दर्ज किया गया था.

इसमें लाखों की सरिया एनटीपीसी के मेटेरियल गेट के निकट पकड़ा गया था. मामले का आरोप पत्र संख्या 74/14 है. सूत्रों की मानें तो एनटीपीसी से 953.713 टन टीएमटी सरिया गैरकानूनी तरीके से स्टील यार्ड से बाहर भेजा गया था, जिसकी कीमत लगभग चार करोड़ 20 लाख बताई गई है. 

हालांकि इस मामले में एनटीपीसी के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है. इस मामले में जब एनटीपीसी के वरीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो कोई भी कुछ बोलने से इनकार कर रहा था.

बताया जा रहा है कि शिकायत में कहा गया था कि बिहार के पटना जिले में स्थित एनटीपीसी बाढ़ स्टेशन से 953.713 टन टीएमटी सरिया गैर कानूनी तरीके से स्टील यार्ड से बाहर भेजा गया था. सामान को गैर कानूनी तरीके से बाहर भेजने में एनटीपीसी के अज्ञात अधिकारियों ने सीआईएसएफ और अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची थी. जांच के दौरान यह भी पाया गया कि करोडों रुपये का सरिया घपला उस समय हुआ जब वहां जमीन का काम चल रहा था. इस जांच में ये आशंका जताई जा रही है कि कई पुलिस वाले भी जांच के दायरे में आ सकते हैं. बाढ़ से सटा एनटीपीसी पण्डारक थाना के अंतर्गत आता है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे