लाइव न्यूज़ :

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पेगासस जासूसी विवाद को लेकर केंद्र के विरूद्ध प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: August 2, 2021 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां पेगासस जासूसी विवाद को लेकर केंद्र के विरूद्ध प्रदर्शन किया।

मीडिया संगठनों के एक अंतरराष्ट्रीय संगठन ने हाल में खबर दी कि दो मंत्रियों, एवं 40 से अधिक पत्रकारों, विपक्ष के तीन नेताओं, एक न्यायाधीश, उद्योगपतियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न लोगों के 300 से अधिक सत्यापित मोबाइल नंबर को स्पाईवेयर के माध्यम से हैकिंग के लिए निशाना बनाया गया। सरकार कह चुकी है कि ये आरोप भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने के लिए लगाये गये हैं।

एनएसयूआई का प्रदर्शन यहां शास्त्री भवन के बाहर हुआ। एक कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘ इजरायली एजेंसी पेगासस को लेकर पूरा विवाद खड़ा हुआ और सामने आया कि कैसे भारत सरकार ने देश की सुरक्षा को खतरे में डालते हुए एक विदेशी एजेंसी के लिए द्वार खोल दिये।’’

एक बयान के अनुसार सैंकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। एनएसयूआई के अध्यक्ष नीरज कुंदन ने एक बयान में कहा, ‘‘ यह हमारे देश के स्वतंत्र इतिहास में किसी भी सरकार की सबसे असहजकारी हरकत है। यह न केवल एक और घोटाला है बल्कि यह हमारे लोकतंत्र के सभी स्तंभों पर पूर्वनियोजित हमला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू