लाइव न्यूज़ :

बातचीत के लिए एनएससीएन(आईएम) को दिल्ली आमंत्रित किया गया: नगालैंड के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: September 27, 2021 22:28 IST

Open in App

कोहिमा, 27 सितंबर नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने सोमवार को कहा कि केंद्र नगा राजनीतिक मुद्दे को सुलझाने के लिए इच्छुक है और बातचीत जारी रखने के लिए एनएससीएन (आईएम) को नयी दिल्ली आमंत्रित किया है।

कोहिमा में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से रियो ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा को मदद करने और समाधान के लिए नगा समूहों को समझाने के लिए कहा है। सरमा और रियो ने 21 सितंबर को संयुक्त रूप से एनएससीएन (आईएम) के मुख्य वार्ताकार टी मुइवा से दीमापुर में मुलाकात की थी। केंद्र के नए वार्ताकार एके मिश्रा ने भी मुइवा के साथ विचार-विमर्श किया था।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मुइवा के साथ उनकी बैठक के दौरान, यह बताया गया कि केंद्र समाधान के लिए बहुत उत्सुक है ताकि नगालैंड में शांति और विकास को गति दी जा सके। रियो ने कहा, ‘‘हम केंद्र सरकार के साथ भी विचार-विमर्श कर रहे हैं और बातचीत करने वाले पक्षों के साथ केंद्र के विचार को साझा कर रहे हैं।’’

रियो ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि केंद्र और नगा समूहों ने नगा राजनीतिक समस्या का समाधान खोजने के लिए बातचीत फिर से शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ मुद्दों पर विचारों में मतभेद के कारण लगभग दो वर्षों से वार्ता रुकी हुई थी, लेकिन लंबे समय के बाद केंद्र और एनएससीएन (आईएम) दोनों नए वार्ताकार मिश्रा के साथ बातचीत फिर से शुरू करने पर सहमत हुए हैं।’’

नगालैंड के यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस (यूडीए) के गठन के बाद मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल पर रियो ने कहा, ‘‘इस पर चर्चा हो रही है।’’ यूडीए में विपक्षी नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा