लाइव न्यूज़ :

क्रूज ड्रग मामले में एनएसबी गवाह की तीसरी बार पुलिस के सामने पेशी

By भाषा | Updated: October 28, 2021 21:20 IST

Open in App

मुंबई, 28 अक्टूबर आर्यन खान से संबद्ध मादक पदार्थ जब्ती मामले में एनसीबी अधिकारियों द्वारा कथित रूप से की गयी जबरन वसूली संबंधी शिकायतों की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल को एकबार फिर बृहस्पतिवार को तलब किया।

पुलिस ने पिछले दो दिनों में दो बार सैल का बयान दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को वह इस मामले की जांच कर रही पुलिस टीम के सामने करीब ढाई बजे पेश हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि सैल को कुछ उन स्थानों पर ले जाया गया जिसके बारे में उसने कथित जबरन वसूली के सिलसिले में अपने हलफनामे में जिक्र किया है। पुलिस कुछ स्थानों की सीसीटीवी फुटेज भी जुटा रही है।

सैल के वकील तुषार खंडारे ने इस बीच संवाददाताओं से कहा कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) को अपने जोनल निदेशक समीर वानखेड़े को क्रूज मादक पदार्थ जब्ती मामले से अलग कर लेना चाहिए क्योंकि वह आरोपों से घिरे हैं।

मुंबई पुलिस ने कहा था कि उसे चार आवेदन मिले हैं जिनमें वानखेड़े एवं अन्य एनसीबी अधिकारियों पर जबरन वसूली के आरोप लगाये गये हैं। उसने कहा था कि इन आवेदनों की पुष्टि के लिए उसने जांच शुरू की है।

उनमें एक आवेदन सैल का है जिसने आरोप लगाया कि उसने क्रूज छापा मामले में एक अन्य गवाह के पी गोसावी को फोन पर ‘सैम डिसूजा’ से यह बात करते हुए सुना कि 25 करोड़ रूपये की मांग है जिनमें आठ करोड़ रूपये वानखेड़े के लिए हैं।

आईआरएस अधिकारी वानखेड़े ने आरोपों का खंडन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर