लाइव न्यूज़ :

'कुछ लोग धर्म के नाम पर नफरत पैदा करते हैं', अंतरधार्मिक सम्मेलन में बोले एनएसए डोभाल, PFI को बैन करने का प्रस्ताव भी पास

By रुस्तम राणा | Updated: July 30, 2022 19:51 IST

एनएसए ने यहां ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब’ में ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल (एआईएसएससी) द्वारा आयोजित एक अंतरधार्मिक सम्मेलन में विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं की उपस्थिति में यह टिप्पणी की। 

Open in App

नई दिल्ली: देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग धर्म और विचारधारा के नाम पर नफरत पैदा करते हैं जो पूरे देश को प्रभावित करता है और इसका मुकाबला करने के लिए धर्मगुरुओं को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि गलतफहमियों को दूर करने और हर धार्मिक संस्था को भारत का हिस्सा बनाने के लिए प्रयास करने की जरूरत है। 

एनएसए ने यहां ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब’ में ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल (एआईएसएससी) द्वारा आयोजित एक अंतरधार्मिक सम्मेलन में विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं की उपस्थिति में यह टिप्पणी की। 

डोभाल ने सम्मेलन में कहा, ‘‘कुछ लोग धर्म के नाम पर वैमनस्यता पैदा करते हैं जो पूरे देश पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। हम इसके मूकदर्शक नहीं हो सकते। धार्मिक रंजिश का मुकाबला करने के लिए हमें एक साथ काम करना होगा और हर धार्मिक संस्था को भारत का हिस्सा बनाना होगा। इसमें हम सफल होंगे या नाकाम होंगे।’’

एआईएसएससी के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में धार्मिक नेताओं ने ‘‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) जैसे संगठनों और ऐसे अन्य मोर्चों पर प्रतिबंध लगाने’’ का एक प्रस्ताव पारित किया जो ‘‘राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त’’ रहे हैं। 

प्रस्ताव में कहा गया है कि पीएफआई और ऐसे किसी भी अन्य मोर्चे जैसे संगठन, जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं, एक विभाजनकारी एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं और हमारे नागरिकों के बीच कलह पैदा कर रहे हैं, उन्हें प्रतिबंधित किया जाना चाहिए और देश के कानून के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए।

(इनपुट एजेंसी) 

टॅग्स :अजित सिंहNSAPFI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोनम वांगचुक को मिली राहत, महीनों की हिरासत के बाद जेल से आएंगे बाहर; जानें पूरा मामला

भारतदूसरे की लकीर मिटाने की जगह हम क्यों नहीं खींचते बड़ी लकीर !

भारतसोनम वांगचुक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था, बांग्लादेश गया था: लद्दाख पुलिस प्रमुख

भारतNSA के तहत गिरफ्तार हुए सोनम वांगचुक, भेजे गए जोधपुर जेल; जानें लेटेस्ट अपडेट

भारतराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारः अजित डोवाल की टीम में अनीश दयाल सिंह, राजिंदर खन्ना, टीवी रविचंद्रन और पवन कपूर, जानें कौन क्या देखेगा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील