लाइव न्यूज़ :

CM योगी आदित्यनाथ ने NRC को बताया महत्वपूर्ण और साहसिक निर्णय, कहा- जरूरत पड़ी तो यूपी में भी होगा लागू

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 16, 2019 07:51 IST

असम में बहुप्रतीक्षित एनआरसी की अंतिम सूची ऑनलाइन जारी कर दी गई। एनआरसी में शामिल होने के लिए 3,30,27,661 लोगों ने आवेदन दिया था। इनमें से 3,11,21,004 लोगों को शामिल किया गया है और 19,06,657 लोगों को बाहर कर दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के कार्यान्वयन को एक "महत्वपूर्ण और साहसिक निर्णय" बताया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार को अपने राज्य में इस तरह की कवायद करने की जरूरत नहीं है और यदि आवश्यकता हुई तो चरणबद्ध तरीके से अमल में लाया जाएगा।

असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के कार्यान्वयन को एक "महत्वपूर्ण और साहसिक निर्णय" बताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार को अपने राज्य में इस तरह की कवायद करने की जरूरत नहीं है और यदि आवश्यकता हुई तो चरणबद्ध तरीके से अमल में लाया जाएगा।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एनआरसी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में NRC का कार्यान्वयन यूपी के लिए "एक उदाहरण" हो सकता है। यह अदालत के आदेश को लागू करने का एक महत्वपूर्ण और एक साहसी निर्णय है। मेरा मानना है कि हमें इसके लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को बधाई देना चाहिए। इन बातों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है और मुझे लगता है कि जब उत्तर प्रदेश को NRC की आवश्यकता होगी, हम ऐसा करेंगे।

उन्होंने कहा कि एनआरसी पहले चरण में असम में जिस तरह से इसे लागू किया जा रहा है, यह हमारे लिए एक उदाहरण हो सकता है। उनके अनुभव का उपयोग करते हुए हम इसे चरण-वार यहाँ शुरू कर सकते हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। 

उल्लेखनीय है कि असम में बहुप्रतीक्षित एनआरसी की अंतिम सूची ऑनलाइन जारी कर दी गई। एनआरसी में शामिल होने के लिए 3,30,27,661 लोगों ने आवेदन दिया था। इनमें से 3,11,21,004 लोगों को शामिल किया गया है और 19,06,657 लोगों को बाहर कर दिया गया है। 

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या मामले को लेकर कहा है कि उनकी सरकार अयोध्या मामले में फैसले का "सम्मान" करेगी, जिसका सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। सभी को अदालत पर भरोसा है। हम अदालत के फैसले को मानेंगे। 

सीएम योगी ने अपनी सरकार के दो साल से अधिक बीत जाने पर उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा में गुणात्मक बदलावों की ओर इशारा किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बेरोजगारी से निपटने और निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए पारदर्शिता के साथ काम किया है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)उत्तर प्रदेशअयोध्या विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं