लाइव न्यूज़ :

एनआरसी कांग्रेस का बच्चा, मोदी केवल लालन-पालन करने वाले पिता: गोगोई

By भाषा | Updated: August 7, 2018 02:42 IST

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने यह दावा भी किया कि असम में अद्यतन किए जा रहे एन आर सी की परिकल्पना 2005 में उनकी सरकार ने की थी, लेकिन भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए इसे लपकने की कोशिश कर रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अगस्तः राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर जारी विवाद के बीच असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने आज कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को इस बारे में एक ‘श्वेतपत्र’ लाना चाहिए कि उसने अपने चार साल के कार्यकाल में कितने विदेशियों का पता लगाया है और कितनों को वापस भेजा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने यह दावा भी किया कि असम में अद्यतन किए जा रहे एन आर सी की परिकल्पना 2005 में उनकी सरकार ने की थी, लेकिन भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए इसे लपकने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं मांग करता हूं कि सरकार इस बारे में एक श्वेतपत्र प्रकाशित करे कि उसने पिछले चार साल में कितने विदेशियों का पता लगाया और कितनों को वापस भेजा तथा सीमा (बांग्लादेश से लगती) को सील करने के लिए क्या कार्रवाई की गई है।’’ 

गोगोई ने कहा कि यह उनके तहत कांग्रेस सरकार थी जिसने पहली बार एन आर सी अद्यतन की प्रक्रिया शुरू की थी और 2005 में तत्कालीन मंत्री भूमिधर बर्मन के अधीन एक समिति गठित की थी। उन्होंने कहा कि उस समिति में तत्कालीन मंत्री हिमंत बिस्व सरमा, जो अब असम की भाजपा सरकार में मंत्री हैं, एक सदस्य थे।

सरमा के नेतृत्व में 2007 में एन आर सी अद्यतन को तेज करने के लिए एक अन्य उप समिति गठित की गई थी। गोगोई ने कहा, ‘‘एन आर सी मेरा बच्चा, कांग्रेस का बच्चा है। स्वाभाविक पिता तो हम हैं, मोदी तो केवल लालन-पालन करने वाले पिता हैं। हम चाहते हैं कि एन आर सी को उचित एवं निष्पक्ष तरीके से क्रियान्वित किया जाए। सभी वास्तविक भारतीयों के नाम एन आर सी में शामिल होने चाहिए।’’ 

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :एनआरसीअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत