लाइव न्यूज़ :

अब आपको फिल्मों में आने के लिए स्टार होने की जरूरत नहीं है : सयानी गुप्ता

By भाषा | Updated: September 1, 2021 13:33 IST

Open in App

अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने कहा कि देश में स्ट्रीमिंग मंचों की शुरुआत ने अभिनय जगत में ‘सितारों’ के वर्चस्व को तोड़ा है जिससे कलाकारों को आज लोकतांत्रिक तरीके से काम मिल रहा है। गुप्ता को ‘‘मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ’’, ‘‘आर्टिकल 15’’ और ‘‘जॉली एलएलबी’’ जैसी फिल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए सराहा गया लेकिन उन्हें ‘‘इनसाइड एज’’ और ‘‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’’ जैसी वेब सीरीज के साथ डिजिटल माध्यम पर ज्यादा सफलता मिली। गुप्ता ने कहा कि ओटीटी (ओवर द टॉप) मंच कलाकारों के लिए एक वरदान हैं जिन्हें अब काफी अवसर मिल रहे हैं जो बड़े पर्दे पर नहीं मिलते थे। ओटीटी इंटरनेट के माध्यम से दर्शकों को सीधे उपलब्ध कराई जाने वाली मीडिया सेवा है। अभिनेत्री (35) ने एक साक्षात्कार में ‘पीटीआई-भाषा’ को कहा, ‘‘अभिनय जगत में लोकप्रिय हस्तियों का वर्चस्व काफी हद तक टूटा है। इंटरनेट और आपके कार्यक्रमों की बदौलत लोग अब आपको जानते हैं। आपको किसी कार्यक्रम या फिल्म में काम करने के लिए बड़ा स्टार बनने की जरूरत नहीं रह गयी। आपको काम दिया जाता है क्योंकि आप उस किरदार के लिए एकदम सही हैं। यही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।’’ अपने करीब एक दशक के करियर में कोलकाता में जन्मी अभिनेत्री ने ओटीटी मंचों पर ‘‘पगलैट’’ समेत तीन फिल्में कीं। गुप्ता ने कहा कि मनोरंजन उद्योग की बदलती गतिशीलता ने एक नाट्य फिल्म और स्ट्रीमिंग मंच पर रिलीज फिल्म के बीच अंतर को पूरी तरह खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि मैं यह नहीं मानती कि जो भी बन रहा है सब अच्छा लेकिन काफी अलग-अलग तरह की चीजें हैं जो आप देख सकते हैं। एक कलाकार के तौर पर फिल्म उद्योग का हिस्सा बनने के लिए इससे अच्छा वक्त नहीं हो सकता।’’ गुप्ता अभी ऑडिबल ऑरिजनल्स की थ्रिलर फिल्म ‘‘बुरी नजर’’ में आवाज दे रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो