लाइव न्यूज़ :

घर बैठे बनेगा आपका पासपोर्ट, सुषमा स्वराज ने लॉन्च किया 'पासपोर्ट सेवा ऐप'

By भारती द्विवेदी | Updated: June 26, 2018 16:07 IST

विदेश मंत्रालय इस ऐप को लॉन्च करने के साथ ही कई पुराने नियमों का बदल दिया है। अब शादीशुदा कपल को मैरिज सर्टिफिकेट नहीं देना होगा। वहीं तलाकशुदा महिलाओं को पूर्व पति का नाम नहीं देना होगा।

Open in App

नई दिल्ली, 26 जून: अगर आप पासपोर्ट के लिए पासपोर्ट ऑफिस का चक्कर लगाकर थक गए हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आपको पासपोर्ट के लिए कहीं भी नहीं जाना होगा। घर बैठे बस एक ऐप के जरिए आप अपना पासपोर्ट बनवा सकते हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार 'पासपोर्ट सेवा ऐप' लॉन्च किया है। इस बात की जानकारी देते हुए, सुषमा स्वराज ने कहा है- अब, पासपोर्ट सेवा ऐप के माध्यम से लोग देश के किसी भी हिस्से से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपके द्वारा ऐप पर दिए गए पते पर पुलिस वेरिफिकेशन होगा। पासपोर्ट उस पते पर भेजा जाएगा।' 

उन्होंने आगे कहा- 'शादीशुदा महिलाएं और पुरुषों ने ये शिकायत की है कि पासपोर्ट में मैरिज सर्टिफिकेट जरूरी होता है। तो हमने इस नियम को हटा दिया है। वहीं तलाकशुदा महिलाओं ने शिकायत की है कि उन्हें अपने पूर्व पति या बच्चों के पिता का नाम लिखना पड़ता है, इसलिए हमने ये नियम भी बदल दिया है।'

इस ऐप को आप सब गूगल प्ले ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद पासपोर्ट से जुड़ा कोई भी काम कर सकते हैं। ऐप के मेन मेन्यू में फीस, पासपोर्ट का स्टेटस, सेंटर, एफिडेविड और अपाइंटमेंट संबंधी उपलब्धता है। इसमें उपलब्ध सेवाओं का ब्योरा, आवेदन कहां करना है, आवेदन पत्र, फीस के भुगतान, पुलिस वेरिफिकेशन, पोस्टल डिस्पैच एवं कॉल सेंटर की जानकारी भी मौजूद रहेगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :सुषमा स्वराजपासपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNew Baggage Rules: अब विदेश से ज्यादा सामान ला सकेंगे भारतीय, सरकार ने बढ़ाई लिमिट

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतभारत ने अगली पीढ़ी के ई-पासपोर्ट जारी किए, सिक्योरिटी अप्रग्रेड पर डालिए एक नज़र

भारतPassport Verification Rules: पासपोर्ट वैरिफिकेशन कराने में कितने दिन का लगेगा समय? ज्यादा वक्त पर करें शिकायत

भारतE-Passport: UAE में भारतीयों को मिलेगा चिप-बेस्ड ई-पासपोर्ट, जानें कैसे करना होगा अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos