लाइव न्यूज़ :

अब श्रीनगर के पंथा चौक में मोटरसाइकिल सवार तीन आतंकी मारे, सुरक्षाबलों ने 36 घंटों में ठोके 10 आतंकी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 30, 2020 09:49 IST

श्रीनगर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन और आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले एक आतंकी मारा गया था। सुरक्षाबलों के अभियान में अब तक श्रीनगर में तीन दहशतगर्द मारे गए हैं। अभियान में एक पुलिसकर्मी एएसआई बाबू राम शहीद हुए हैं। अभी अभियान जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने श्रीनगर के पंथाचौक में आज तड़के उन तीन आतंकियों को मार गिराया पिछले 36 घंटों में सुरक्षाबल 10 आतंकियों को मार चुके हैं

जम्मू: सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के पंथाचौक में आज तड़के उन तीन आतंकियों को मार गिराया जो मोटर साइकिल पर सवार होकर आए थे और उनके हमले में पुलिस का एक एएसआई शहीद हो गया था। पिछले 36 घंटों में सुरक्षाबल 10 आतंकियों को मार चुके हैं और दो अधिकारी शहादत पा चुके हैं।

श्रीनगर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन और आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले एक आतंकी मारा गया था। सुरक्षाबलों के अभियान में अब तक श्रीनगर में तीन दहशतगर्द मारे गए हैं। अभियान में एक पुलिसकर्मी एएसआई बाबू राम शहीद हुए हैं। अभी अभियान जारी है।

श्रीनगर के पंथा चौक पर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त नाके पर शनिवार देर रात को मोटर साइकिल सवार आतंकियों ने गोलीबारी की। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया। कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में जब तलाशी अभियान चलाया जा रहा था तभी आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर दोबारा फायरिंग की। गोलीबारी में पुलिस के एएसआइ बाबू राम वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। आज तड़के मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है।

36 घंटों के दौरान सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को लेकर 10 आतंकी मार गिराए हैं। दक्षिण कश्मीर में हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 7 आतंकियों को ढेर किया गया है। शनिवार तड़के भी पुलवामा में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। इस दौरान एक जवान वीरगति को प्राप्त हो गया जबकि एक अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गया।

इससे पहले शुक्रवार सुबह शोपियां के किलूरा में सुरक्षाबलों ने अल-बदर के जिला कमांडर शकूर पर्रे समेत चार आतंकियों को मार गिराया था। पुलवामा में मारे गए आतंकियों की पहचान आदिल हफीज, अरशद अहमद डार और रउफ अहमद के रूप में हुई है। उनके पास से एक असॉल्ट राइफल और दो पिस्तौल भी बरामद की गई हैं। आदिल अगस्त 2019 में आतंकी बना था। वहीं, अरशद और रउफ दोनों ही करीब आठ दिन पहले आतंकी संगठन में शामिल हुए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"