लाइव न्यूज़ :

Jaisalmer News: जैसलमेर घूमने के लिए अब जेब पर पड़ेगा ज्यादा भार, यात्रियों से वसूला जाएगा टैक्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2026 12:43 IST

Jaisalmer News: नगर परिषद ने कहा कि इस कर का मकसद नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाना और व्यस्त समय के दौरान भारी यातायात का प्रबंधन करना है।

Open in App

Jaisalmer News:  राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में घूमना अब थोड़ा महंगा होने वाला है, शहर की नगर परिषद ने यहां आने वाले वाहनों पर ‘यात्री कर’ लगाने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि नगर परिषद की इस पहल को स्वायत्त शासन विभाग से मंजूरी मिल गई है जिसके इसके तहत निजी गाड़ियों या टैक्सियों से आने वाले पर्यटकों को तय प्रवेश बिंदु पर यह कर चुकाना होगा।

उन्होंने बताया कि बाड़मेर रोड और जोधपुर रोड पर टोल नाके बनाए जाएंगे, जैसे ही गाड़ियां शहर की सीमा में आएंगी उन्हें कर देना होगा। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए दर तय कर ली गई हैं, जिसके तहत 35 सीट वाली बस के लिए 200 रुपये, 25 सीट वाली बस के लिए 150 रुपये, पांच सीट वाली कार के लिए 100 रुपये और टैक्सियों और अन्य कार के लिए 50 रुपये देय होंगे। जैसलमेर के नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह सोढ़ा ने कहा, ‘‘हर साल हजारों पर्यटक जैसलमेर आते हैं, जिससे बुनियादी ढांचे पर दबाव पड़ता है।

नगर परिषद को मूल सुविधाओं के रखरखाव के लिए राजस्व नहीं मिलता है। राज्य सरकार के निर्देशों के बाद, परिषद ने जैसलमेर में आने वाले वाहनों पर कर लगाने का फैसला किया है।’’ उन्होंने कहा कि नया कर गजट अधिसूचना लागू होने के बाद शुरू होगा।

सोढ़ा ने कहा, ‘‘परिषद कर संग्रहण प्रणाली को डिजिटल करने की योजना बना रही है ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। यह प्रस्तावित कर सोनार किले, पटवों की हवेली, बड़ा बाग, कुलधरा और ‘सम सैंड ड्यून्स’ जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर प्रवेश टिकट के अलावा होगा।

नगर परिषद ने कहा कि इस कर का मकसद नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाना और व्यस्त समय के दौरान भारी यातायात का प्रबंधन करना है। इसने कहा कि सोनार किले के पास निजी गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाई जाएगी और भीड़ कम करने व दुर्घटनाओं को कम करने के लिए शहर के 10 प्रमुख चौराहों पर ‘ट्रैफिक सिग्नल’ भी लगाए जाएंगी। 

टॅग्स :राजस्थानट्रेवलपर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा