लाइव न्यूज़ :

दरभंगा की 'साइकिल गर्ल' ज्योति को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार सम्मान, परिवार में खुशी की लहर

By एस पी सिन्हा | Updated: January 25, 2021 16:54 IST

साइकिल गर्ल के नाम से चर्चित हुई दरभंगा की ज्योति को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। ज्योति को मिल रहे पुरस्कार से पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देज्योति कुमारी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार योजना से सम्मानित हुई हैं। पुरस्कार के रूप में ज्योति को एक लाख रुपये का चेक और सर्टिफिकेट दिया गया है। लॉकडाउन में ज्योति पासवान अपने पिता को साइकिल से घर लेकर आई थी।

पटना,25 जनवरी। कोरोना काल में अपने पिता को दिल्ली से लेकर दरभंगा ले आने वाली लड़की को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया है। यह पुरस्कार उस लड़की के लिए है, जिसने कोरोना काल में दुख तो झेला। लेकिन इस दुख के बाद जो खुशी और शोहरत मिली वो अपने आप में एक मिसाल है। 

दरभंगा की बेटी ज्योति कुमारी जिसे लोग आज साईकिल गर्ल के नाम से जानते हैं। गुरुग्राम से अपने बीमार पिता को साइकिल पर लेकर बिहार स्थित दरभंगा में अपने गांव लौटने वाली इस लडकी देश-दुनिया में साइकिल गर्ल के नाम से प्रख्यात हो चुकी है। उसे अब प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा गया है। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 से सम्मानित होने की खबर सुनकर ज्योति के घर फिर एक बार उत्सवी माहौल है। 

ज्योति को तो मानो खुशी के पंख लग गए हैं। उसके परिवार के सारे सदस्य मां और पिता सहित सभी फूले नहीं समा रहे। उसके गांव सिरहुल्ली ही नहीं, सम्पूर्ण मिथिलांचल में खुशी की लहर है। ज्योति ने बताया कि उसने श्रद्धा भाव से अपने बीमार पिता की सेवा की और उनकी जान बचाने को साइकिल से घर पहुंचने का निर्णय लिया। इसमें वह सफल भी हो गई। उसे उसके सच्ची सेवा और साहसिक कर्म का ईनाम मिला है। 

यहां बता दें कि जिस ज्योति का परिवार लॉकडाउन से पहले तक महज एक कमरे में रहता था, वह आज तीन मंजिली इमारत का मालिक है। ज्योति के पिता मोहन पासवान खुद बताते हैं कि जब उनकी बेटी सिर्फ ज्योति थी और साइकिल गर्ल के नाम से मशहूर नहीं थी, तब उनका परिवार पूरी तरह से अभाव में जिंदगी जीता था। एक छोटे से कमरे में 9 लोगों का परिवार बमुश्किल गुजर-बसर कर रहा था। लेकिन लॉकडाउन ने पूरे परिवार के हालात भी बदल दिए। अब जबकि उसे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा जा रहा है, उसके परिवार के लोग फूले नही समा रहे हैं।

टॅग्स :बिहारभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO