लाइव न्यूज़ :

Aadhaar update: अब पोस्टमैन घर आकर अपडेट करेंगे आधार कार्ड, सेंटर पर जाने की टेंशन खत्म

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 22, 2021 12:37 IST

अब आपको अपने आधार का मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है । इसके लिए अब पोस्टमैन घर-घर जाकर मोबाइल नंबर अपडेट करेंगे औऱ इसके लिए उन्हें बकायदा परीक्षण भी दिया जाएगा ।

Open in App
ठळक मुद्देअब आधार कार्ड में मोबाइल अपडेट करने के लिए नहीं जाना होगा आधार केंद्रअब पोस्टमैन घर आकर करेंगे मोबाइल नंबर अपडेटइसके लिए आईपीपीबी और यूआईडीएआई में समझौता किया गया है

मुंबई : आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए अब आपको आधार केंद्र जाने की कोई जरूरत नहीं है ।  मोबाइल नंबर अपडेट कराना का काम पोस्टमैन के जरिए अब घर बैठे होगा । इसमें इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) और यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई)ने इसके तहत समझौता किया है । इसके अंतर्गत पोस्टमैन आधार कार्ड में दिए गए नवंबर को अपडेट करेंगे । यह सेवा पूरे देश में 650 आईपीपीबी के नेतृत्व में कार्य कर रहे 1.46 लाख पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

पोस्टमैन को किया जाएगा प्रशिक्षित

इस काम के लिए डाक विभाग पोस्टमैन को एक स्मार्टफोन देंगे । इस पर खास सॉफ्टवेयर ऐप की मदद से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे और इसके लिए बकायदा पोस्टमैन को ट्रेनिंग भी दी जाएगी । प्रशिक्षित पोस्टमैन घर जाकर आधार कार्ड अपडेट करेंगे । 

आईपीपीबी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ वेंकटरामू ने मंगलवार को कहा कि पोस्ट ऑफिस के बड़े नेटवर्क,पोस्टमैन और जीडीएस के जरिए यूआइडीएआइ के मोबाइल अपडेट सर्विस उन इलाकों में भी सेवा उपलब्ध हो सकेगी,जहां बैंकों की सेवाएं उपलब्ध नहीं है। हालांकि आईपीपीबी अभी सिर्फ मोबाइल अपडेट सर्विस उपलब्ध करा रहा है लेकिन बहुत जल्द यह अपने नेटवर्क के माध्यम से बच्चों का एनरोलमेंट सर्विस भी शुरू करेगा।

मोबाइल नंबर अपडेट कराना बेहद जरूरी है

वर्तमान समय में हर छोटे बड़े काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है । साथ ही किसी भी तरह की सरकारी सुविधा का लाभ उठाने के लिए,नया सिम कार्ड लेने,बैंक में अकाउंट खुलवाने,इनकम टैक्स रिटर्न भरने या फिर ईपीएफ अकाउंट से पैसा निकालने के लिए भी आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है और इसके लिए आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए क्योंकि आपकी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी प्राप्त होता है । ओटीपी के जरिए आप कई तरह के कामों को आसानी से कर सकते हैं। 31 मार्च तक देश में 128.99 करोड़ लोगों को आधार कार्ड जारी किया जा चुका है ।  

टॅग्स :यूआईडीएआईमोबाइल नंबरभारतीय डाक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी