लाइव न्यूज़ :

दिल्ली जल बोर्ड के खातों के ऑडिट के लिए याचिका पर दिल्ली सरकार, कैग को नोटिस

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:38 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) से उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें जल बोर्ड के उन खातों का ऑडिट करने के लिए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) को निर्देश देने का अनुरोध किया है, जिनका वित्तीय ऑडिट कथित तौर पर पिछले करीब छह वर्ष से नहीं किया गया है। मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने याचिका पर दिल्ली सरकार, डीजेबी और कैग को नोटिस जारी किये। साथ ही मामले को चार अक्टूबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया। भाजपा के दिल्ली प्रदेश के नेता हरीश खुराना की ओर से दायर याचिका में डीजेबी को खातों का लेखा-जोखा और अन्य प्रासंगिक रिकॉर्ड बरकरार रखने और वर्ष 2015 के बाद से लाभ और हानि के वार्षिक विवरण का उचित बहीखाता तैयार करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। साथ ही याचिका में कैग को डीजेबी का ऑडिट करने का निर्देश देने की भी मांग की गई। वकील समृद्धि अरोड़ा के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि इस वर्ष 11 मई, 24 मई और 22 जुलाई के आरटीआई (सूचना अधिकार कानून) के जवाब में साफ कहा गया है कि वर्ष 2015-16 और उसके बाद की बैलेंस शीट की प्रति तैयार की जा रही है। दिल्ली जल बोड की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता संजय घोष ने दलील दी कि यह याचिका उनके प्रतिद्वन्द्वी दल के पदाधिकारी ने राजनीतिक प्रयोजन के लिये दायर की है। उन्होंने कहा कि ऑडिट का काम जारी है। इस बीच, कैग की ओर से अधिवक्ता गौरांग कांत नेकहाक ि 2015 के बद से कोई रिकार्ड नहीं दिया गया है। इसलिए इस समय कोई ऑडिट नहीं हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

कारोबाररेखा गुप्ता सरकारः 38,552 करोड़ रुपये लंबित भुगतान?, अप्रैल 2026 से बढ़ सकते हैं बिजली दाम, DERC की बकाया वसूली की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप