लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 104 सीटें जीतने वाली बीजेपी-शिवसेना को लातूर ग्रामीण में NOTA ने पछाड़ा, उम्मीदवार की जमानत जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 20:30 IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 288 सीटों के लिए हुई मतगणना में भले ही बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को बहुमत हासिल हुआ हो लेकिन दो ऐसी सीटें भी रहीं, जहां से कांग्रेस का दबदबा कायम रहा। 

Open in App
ठळक मुद्देलातूर सिटी और लातूर ग्रामीण सीटें, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित देशमुख और धीरज देशमुख ने जीत हासिल की। धीरज देशमुख ने लातूर ग्रामीण सीट पर पहली बार चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए। भाजपा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा ने 104 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। दूसरी बार भाजपा-शिवसेना गठजोड़ की सरकार बनेगी।

एक बार फिर कांग्रेस-राकांपा को विपक्ष में बैठना पड़ेगा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 288 सीटों के लिए हुई मतगणना में भले ही बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को बहुमत हासिल हुआ हो लेकिन दो ऐसी सीटें भी रहीं, जहां से कांग्रेस का दबदबा कायम रहा। ये सीटे हैं, लातूर सिटी और लातूर ग्रामीण सीटें, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित देशमुख और धीरज देशमुख ने जीत हासिल की। 

लातूर ग्रामीण में दूसरे नंबर पर रहा नोटा

धीरज देशमुख ने लातूर ग्रामीण सीट पर पहली बार चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की। लेकिन कमाल की बात ये रही की इस सीट पर धीरज के बाद दूसरे नंबर पर सर्वाधिक वोट NOTA को मिले और शिवसेना तीसरे और बहुजन वंचित अघाडी तीसरे चौथे नंबर पर खिसक गई।

लातूर ग्रामीण सीट पर कुल पड़े 194359 वोटों में से धीरज देशमुख को सर्वाधिक 131321 वोट मिले, जबकि इसके बाद 26899 वोटों के साथ दूसरे सर्वाधिक वोट नोटा ने हासिल किए। इसके बाद तीसरे नंबर पर शिवसेना के सचिन देशमुख रहे, जिन्हें 13113 वोट मिले, जबकि बहुजन वंचित अघाडी के मंचकरो बलिराम को 12670 वोट मिले।

वहीं लातूर सिटी सीट से धीरज के बड़े भाई और वर्तमान विधायक अमित देशमुख ने 38 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल करते हुए इन सीटों पर देशमुख परिवार का  दबदबा बनाए रखा।

39 वर्षीय धीरज ने इस जीत के साथ ही जहां लातूर ग्रामीण सीट से अपना राजनीतिक डेब्यू किया है तो वहीं उनके बड़े भाई और यहां से दो बार के विधायक अमित देशमुख ने लातूर सिटी से लगातार तीसरी बार चुनाव जीता है।

धीरज चुनावी भाषणों में अपने हाव-भाल और बोलने के अंदाज की वजह से पहले ही चर्चित हो चुके हैं। युवा कांग्रेस के नेताओं के मुताबित धीरज मराठी, हिंदी और अंग्रेजी तीनों भाषाओं में धाराप्रवाह बोल लेते हैं और इसीलिए मतदाताओं पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। 

लातूर की दो सीटों पर रहा है देशमुख परिवार का वर्चस्व 

देशमुख परिवार इस इलाके में चीनी उद्योग नियंत्रित करता है। धीरज के चाचा दिलीप राज्य के पूर्व राज्य मंत्री रहे हैं। लातूर सीट को कांग्रेस के लिए सुरक्षित माना जाती रही है। 1995 को छोड़कर कांग्रेस ने हर बार यहां जीत हासिल की है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रलातूर ग्रामीणlatur-rural-ac
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?