लाइव न्यूज़ :

मास्क न लगाने पर पुलिस ने रोका तो पति-पत्नी ने की बदतमीजी, कहा-मास्क नहीं लगाया तो क्या कर लोगे, मैंने यूपीएससी मैंस क्लीयर किया है

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 19, 2021 20:12 IST

रविवार को दिल्ली के दरियागंज इलाके में जब पुलिस ने कार में एक कप्पल को मास्क न लगाने पर रोका तो दोनों पति-पत्नी पुलिस से झगड़ने लगे औऱ कहा कि मैंंने यूपीएससी का मेंस क्लीयर किया है । उसके बाद इस कप्पल ने रोड पर पुलिस के साथ खूब ड्रामा किया ।

Open in App
ठळक मुद्देकार में मास्क नहीं लगाया था कप्पल ने , पुलिस के डांटने पर कहा, मेरी कार है मैं मास्क नहीं लगाऊंगीमहिला ने पुलिस को कहा, मैंने यूपीएसीस मेंस क्लीयर किया हैआईएएस अवनीश ने कहा, मैडम को कायदे से समझाओ ऑन ड्यूटी पुलिस से बदतमीजी करने की सजा क्या होती है

मुंबई : रविवार को दिल्ली पुलिस ने एक कप्पल के खिलाफ मामला दर्ज किया है । इस जोड़े ने रविवार को लगे वीकेंड लॉकडाउन का उल्लंघन किया और कार में मास्क भी नहीं लगाया था । जब पुलिस ने इस कप्पल को कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के कारण रोका तो दोनों ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया ।

दिल्ली पुलिस द्वारा साझा की गई , इस वीडियो में , इस दंपत्ति की पहचान पंकज और आभा के रूप में की जा रही है , जो पटेल नगर निवासी है । यह घटना शाम 4 बजे है कि जब दरियागंज में पंकज और आभा बिना मास्क लगाए जा रहे थे और पुलिसवालों के रोकने पर यह दोनों पुलिस पर ही चिल्लाने लगे । सोशल मीडिया पर यह वीडियो  तेजी से वायरल हो रहा है ।

महिला ने कहा, मैंने यूपीएससी मेंस क्लीयर किया है 

वीडियो में महिला एक जगह पर कहती है कि मैंने यूपीएससी का मेंस क्लीयर किया है । फिर पुलिसकर्मियों ने भी उनसे कहा कि अगर आपने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा पास की है तो आपको  कोविड-19 सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए । इसके बाद महिला वीडियो में चिल्लाती नजर आती है कि मुझे अपनी कार में मास्क क्यों पहनना चाहिए ? क्या मैं किसी से पूछकर अपने पति को किस करूंगी ?  

मैडम को कायदे से समझाया जाए 

 इस वीडियो को आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण ने भी अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर किया और कहा यूपीएससी मेंस क्लीयर कर चुकी हैं मैडम । ड्यूटी पर पुलिस से बदतमीजी की क्या सजा होती है , कृप्या इनको कायदे से समझाया जाए । इसके  बाद अन्य लोगों ने भी ट्वीट कर दोनों  को सजा दिलाने की बात कही । एक यूजर ने कहा कि महामारी नियमों के तहत दोनों को सजा होनी चाहिए ।  

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया