लाइव न्यूज़ :

पीएम बनने का सपना नहीं देख रहा हूँ, 2024 में बदलाव लाने की कोशिश जरूर करूंगा- उद्धव ठाकरे

By शिवेंद्र राय | Updated: March 8, 2023 20:20 IST

कसबा पेठ उपचुनाव में बीजेपी की हार पर ठाकरे ने कहा, "मुझे खुशी है कि कांग्रेस से रवींद्र धंगेकर विधायक बने हैं। एक समय था जब कांग्रेस को लगता था कि उन्हें कोई नहीं हरा सकता और अब बीजेपी भी यही सोचती है. लेकिन जल्द ही उनकी सरकार भी गिर जाएगी, उनकी भी हार होगी।"

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने कहा- प्रधानमंत्री बनने का सपना नहीं देख रहा हूँ2024 में बदलाव लाने की कोशिश जरूर करूंगा- उद्धव ठाकरेकसबा उपचुनाव के नतीजे बीजेपी के अंत की शुरुआत - उद्धव ठाकरे

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि वह देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना नहीं देख रहे हैं। कसबा उपचुनाव में बीजेपी की हार को ठाकरे ने बड़ी जीत बताया और कहा कि यह बीजेपी के अंत की शुरुआत है। दरअसल ठकरे खेमे के शिवसेना नेता संजय राउत ने कुछ समय पहले उद्धव ठाकरे को प्रधानमंत्री पद का योग्य उम्मीदवार बताया था। उद्धव ने इन कयासों को अपने बयान से बंद कर दिया।

उद्धव ठाकरे ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री बनने का सपना नहीं देख रहा हूं, लेकिन 2024 में बदलाव लाने की कोशिश जरूर करूंगा।" कसबा पेठ उपचुनाव में बीजेपी की हार पर ठाकरे ने कहा, "मुझे खुशी है कि कांग्रेस से रवींद्र धंगेकर विधायक बने हैं। कसबा सीट, भारतीय जनता पार्टी की पारंपरिक सीट थी। यहां महा विकास अघडी (एमवीए) के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक धंगेकर ने बड़ी जीत हासिल की है। एक समय था जब कांग्रेस को लगता था कि उन्हें कोई नहीं हरा सकता और अब बीजेपी भी यही सोचती है. लेकिन जल्द ही उनकी सरकार भी गिर जाएगी, उनकी भी हार होगी।"

इससे पहले सामना में लिखे एक लेख के जरिए भी शिंदे सरकार पर हमला बोला गया। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने उच्च माध्यमिक विद्यालय (एचएससी) परीक्षा के प्रश्नपत्र कथित रूप से लीक होने के मामले में बुधवार को महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में अवैध तरीके से परीक्षाएं उत्तीर्ण करने का नया चलन शुरू हो गया है। शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में लिखा गया है कि न्यायपालिका से लेकर निर्वाचन आयोग तक सभी परिणाम लीक हो गये हैं।

सामना में लिखे गए इस लेख का परोक्ष इशारा ‘शिवसेना’ नाम और ‘धनुष बाण’ चुनाव चिह्न मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले प्रतिद्वंद्वी खेमे को आवंटित करने के निर्वाचन आयोग के फैसले की ओर था। इसमें लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं की डिग्रियों को लेकर सवाल उठे हैं। लेख में  शिंदे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा गया, "राज्य में नयी सरकार आने के बाद से, अवैध तरीके से परीक्षाएं उत्तीर्ण करने का चलन शुरू हो गया है।"

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रBJPशिव सेनाएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो