लाइव न्यूज़ :

वोट काटने नहीं, मुसलमानों को हक दिलाने के लिए चुनाव मैदान में उतरी है एआईएमआईएम: ओवैसी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 20:10 IST

Open in App

लखनऊ, 15 सितंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि वह मुसलमानों का वोट काटने के लिए नहीं बल्कि उन्हें सियासत में हिस्सेदारी दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मैदान में उतर रहे हैं।

ओवैसी ने एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम 'नव निर्माण मंच' में कहा कि ''उत्तर प्रदेश में जितने भी समाज हैं, उनका एक नेता है, उन सभी का राजनीतिक सशक्तिकरण है और उनकी एक आवाज भी है। मगर मुसलमानों के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हमारा मकसद मुसलमानों को राजनीतिक भागीदारी दिलाना है।''

मुसलमानों के वोट काटने के लिए चुनाव मैदान में उतरने के खुद पर लग रहे आरोप का जवाब देते हुए ओवैसी ने कहा, "मुसलमान किसी राजनीतिक दल के बंधुआ या कैदी नहीं हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुझ पर मुस्लिम वोट काटने का इल्जाम लगा रहे हैं लेकिन वह यह क्यों नहीं बताते कि 2019 के लोकसभा चुनाव में 75 फीसदी मुसलमानों ने समाजवादी पार्टी को वोट दिया मगर इसके बावजूद उनकी पत्नी और दोनों भाई चुनाव कैसे हार गए? अखिलेश जी यह क्यों नहीं कहते कि उन्हें हिंदू वोट नहीं मिला इसलिए वह हार गए।"

इस सवाल पर कि मुसलमानों की बात करना क्या उनकी रणनीति का हिस्सा है, ओवैसी ने कहा, "सरकारी नौकरियों में मुसलमानों की भागीदारी का सबसे कम प्रतिशत उत्तर प्रदेश में ही है। यहां सिर्फ दो प्रतिशत मुस्लिम ही स्नातक तक पहुंच पाते हैं। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों ने मुसलमानों का वोट तो लिया लेकिन बदले में उनके सशक्तिकरण के लिए कुछ नहीं किया। एआईएमआईएम इसी कमी को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश के चुनाव मैदान में उतरी है।"

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत द्वारा उन्हें 'भाजपा का चचा जान' कहे जाने पर ओवैसी ने कहा कि टिकैत को ऐसी सियासत बंद करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’