अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं

By भाषा | Published: November 6, 2021 10:03 AM2021-11-06T10:03:49+5:302021-11-06T10:03:49+5:30

Not a single new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands | अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं

पोर्ट ब्लेयर, छह नवंबर अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 7,659 बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में बृहस्पतिवार को संक्रमण का एक मामला सामने आया था। इससे पहले बुधवार को शून्य, मंगलवार को चार और सोमवार को तीन जबकि रविवार को एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि यहां अब 10 मरीजों का उपचार चल रहा है और सभी मरीज दक्षिणी अंडमान जिले में हैं जो कि राजधानी पोर्ट ब्लेयर का हिस्सा है। दो अन्य जिले उत्तरी और मध्य अंडमान-निकोबार जिले संक्रमण मुक्त हैं। केंद्रशासित प्रदेश में अब तक 7,520 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 129 बनी हुई है। यहां अब तक 5,00,758 लाभार्थियों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Not a single new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे