लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के एक भी किसान को नहीं मिला प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ

By भाषा | Updated: December 7, 2019 17:29 IST

राजस्थान में भी कुल 76.5 लाख किसानों में से 45 लाख किसानों को इस योजना के तहत पैसा मिल चुका है। किसानों की कर्ज माफी से जुड़े एक अन्य पूरक प्रश्न के जवाब में चौधरी ने बताया कि मध्य प्रदेश में 80 लाख किसानों में से 20 लाख, पंजाब में 34 लाख में से पांच लाख और राजस्थान में 79 लाख में से 20 लाख किसानों का ही अभी तक कर्ज माफ हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में 7.5 करोड़ किसानों को इस योजना के तहत राशि का भुगतान हो चुका है।राजस्थान में 79 लाख में से 20 लाख किसानों का ही अभी तक कर्ज माफ हुआ है।

 केन्द्र सरकार द्वारा वित्तपोषित प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को छह हजार रुपये सालाना देने की योजना के तहत पश्चिम बंगाल में एक भी किसान को इसका लाभ नहीं मिला है। कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने शुक्रवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में इस योजना के लाभार्थियों का राज्यवार ब्योरा देते हुये बताया कि पश्चिम बंगाल एकमात्र राज्य है जिससे अभी तक किसी भी किसान का विवरण नहीं मिला है।

इसकी वजह से राज्य के किसी भी किसान को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। चौधरी ने बताया कि इस योजना के लाभार्थियों का ब्योरा केन्द्र सरकार को राज्य सरकारों द्वारा सौंपा जाना है। राज्यों से प्राप्त विवरण के आधार पर केन्द्र सरकार किसानों के बैंक खाते में सम्मान निधि की राशि भेजती है।

भाजपा के प्रभात झा द्वारा पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में किसानों को इस योजना की राशि नहीं मिल पाने के बारे में पूछे गये पूरक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में एक करोड़ आठ हजार कुल किसानों में 45 लाख किसानों के बैंक खाते में इस योजना का पैसा भेजा जा चुका है।

वहीं राजस्थान में भी कुल 76.5 लाख किसानों में से 45 लाख किसानों को इस योजना के तहत पैसा मिल चुका है। किसानों की कर्ज माफी से जुड़े एक अन्य पूरक प्रश्न के जवाब में चौधरी ने बताया कि मध्य प्रदेश में 80 लाख किसानों में से 20 लाख, पंजाब में 34 लाख में से पांच लाख और राजस्थान में 79 लाख में से 20 लाख किसानों का ही अभी तक कर्ज माफ हुआ है।

उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव के समय किसानों की कर्जमाफी की घोषणा को चुनाव के बाद राज्य सरकारों द्वारा पूरा करने की जरूरत पर बले देते हुये कहा कि ऋणमाफी अंतिम हल नहीं है, इसीलिये केन्द्र सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं को आगे बढ़ा रही है।

एक अन्य सवाल के जवाब में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना को क्रियान्वयन पश्चिम बंगाल को छोड़ कर पूरे देश में हो रहा है। पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश ने भी इस योजना में अपनी भागीदारी कर ली है। इन राज्यों के किसानों का विवरण केन्द्र को मिलना शुरु हो गया है।

देश में 7.5 करोड़ किसानों को इस योजना के तहत राशि का भुगतान हो चुका है। इनमें से पांच करोड़ किसानों के बैंक खातों को आधार से जोड़ दिया गया है। दिसंबर में इन किसानों को सम्मान निधि की राशि उनके बैंक खातों में भेज दी जायेगी। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी