लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का एक भी मामला नहीं, लक्षद्वीप में सामान्य है जनजीवन

By भाषा | Updated: December 9, 2020 17:12 IST

Open in App

कोच्चि, नौ दिसंबर कोविड-19 महामारी से दुनिया भले जूझ रही हो लेकिन केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में जनजीवन बिलकुल सामान्य नजर आता है जहां अब तक कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

न मास्क, न सेनेटाइजर और कोविड-19 की कई अन्य पाबंदियों का भी यहां कोई चक्कर नहीं दिखता। शादी-ब्याह से लेकर लोगों का मिलना-जुलना समेत सभी गतिविधियां बदस्तूर जारी हैं। यह सबकुछ आसानी से हो रहा है क्योंकि अरब सागर में स्थित इस द्वीप पर लोगों के आसानी से प्रवेश को रोकने के लिये मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का बेहद सख्ती से पालन किया जाता है।

लोकसभा में लक्षद्वीप का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद पी पी मोहम्मद फैजल के मुताबिक, इस साल के शुरू में ही लक्षद्वीप ने कोविड-19 महामारी को रोक दिया था और आठ दिसंबर तक यहां एक भी मामला सामने नहीं आया था।

फैजल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमारे द्वारा उठाए गए अनुकरणीय ऐहतियाती उपायों की वजह से अब तक लक्षद्वीप से कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है।”

कड़े उपायों के साथ ही 36 वर्ग किलोमीटर के इस द्वीप पर प्रवेश मिल सकता है।

वह चाहे आम आदमी हो, अधिकारी या जनप्रतिनिधि- उन्हें कोच्चि में सात दिन के पृथकवास समेत अनिवार्य ऐहतियाती उपायों को अपनाना ही होगा। कोच्चि ही एक मात्र बिंदु है जहां से पानी के जहाज या हेलीकॉप्टर के जरिये द्वीप तक परिवहन की इजाजत है।

फैजल ने कहा कि द्वीप पर लोगों के लिये कोविड-19 संबंधी कोई पाबंदियां लागू नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “न मास्क, न सेनेटाइजर..... क्योंकि यह एक हरित क्षेत्र है। लक्षद्वीप एक मात्र जगह है जहां विद्यालय खुले हैं और कक्षाएं चल रही हैं। प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने 21 सितंबर से स्कूलों को खोलने की इजाजत दे दी थी।”

सांसद ने कहा, “यह सामान्य है। धार्मिक और विवाह संबंधी सभी आयोजन सामान्य रूप से हो रहे हैं। यहां सब कुछ सामान्य है।”

देश का सबसे छोटा केंद्र शासित क्षेत्र लक्षद्वीप 32 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले 36 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। 2011 की जनगणना के मुताबिक, यहां की आबादी 64,000 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?