लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत सर्दी की चपेट में, दिल्ली में टूटे रिकॉर्ड, 1997 के बाद सबसे ठंडा दिन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2019 19:25 IST

श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार समूचे कश्मीर और लदाख में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। हालांकि आसमान साफ रहा।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में बुधवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा और घाटी में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को भी भीषण ठंड का दौर जारी है। सुबह का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर समेत समूचा उत्तर भारत जबरदस्त सर्दी की चपेट में है। कश्मीर में बुधवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा और घाटी में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार समूचे कश्मीर और लदाख में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। हालांकि आसमान साफ रहा।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को भी भीषण ठंड का दौर जारी है। सुबह का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में 1997 के बाद से अब तक दिसंबर के महीने में सबसे लंबी अवधि वाले और बेहद ठंडे दिन रिकॉर्ड किए गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, ‘दिल्ली में 1997 के बाद से दिसंबर महीने में इतने लंबे अंतराल तक बेहद ठंडे दिन दर्ज किए गए हैं।’

विभाग ने यह भी कहा कि दिल्ली ने दिसंबर 1997 में भीषण ठंड वाले 17 दिन देखे थे, इस बार लगातार भीषण ठंड वाले 10 दिन दर्ज किए गए हैं। आईएमडी ने आगे कहा कि इससे पहले, दिसंबर 2014 में, दिल्ली में लगातार आठ दिनों तक भीषण ठंड जारी रही थी।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि बुधवार को ठंड बनी रहेगी और बाद में दिन में और ज्यादा ठंड बढ़ने से स्थिति और बिगड़ेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पड़ोसी नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम भी कड़ाके की शीतलहर की चपेट में हैं।मौसम कार्यालय ने कहा कि शहर में 28 दिसंबर शीत लहर जारी रहेगी। साथ ही रात और सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी के तहत दर्ज की गई। केंद्र द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम अनुमान प्रणाली (सफर) के अनुसार, बुधवार सुबह दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 369 पर दर्ज किया गया।

कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप जारी, श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात

अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर में इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। यहां कल न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। भीषण ठंड के कारण कई स्थानों पर जल आपूर्ति लाइनें जम गईं। अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के स्की रिसोर्ट गुलमर्ग में पिछली रात पारा शून्य से नौ डिग्री सेल्शियस नीचे दर्ज किया गया।

इससे पिछली रात पारा शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिणी कश्मीर स्थित पहलगाम रिसोर्ट में रात का तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। अधिकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा।

पहलगाम वार्षिक अमरनाथ यात्रा का आधार शिविर है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह कस्बे में तापमान शून्य से 17.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह के लिए मौसम के सूखे रहने का अनुमान लगाया है। इस समय कश्मीर चिल्ले-कलां की गिरफ्त में है। चिल्ले-कलां ठंड के मौसम में चालीस दिन का वक्त होता है जब भीषण ठंड पड़ती है। इस दौरान बर्फबारी की सबसे ज्यादा संभावना होती है। चिल्ले-कलां 21 दिसंबर को शुरू हुआ और 31 जनवरी को खत्म होगा लेकिन शीतलहर उसके बाद भी जारी रहेगी।

टॅग्स :दिल्लीमौसमजम्मू कश्मीरउत्तर प्रदेशबिहारलद्दाख़हिमाचल प्रदेशउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार