लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में भारी बारिश के बाद कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित

By भाषा | Updated: July 15, 2021 17:51 IST

Open in App

हैदराबाद, 15 जुलाई तेलंगाना में भारी बारिश के बाद बृहस्पतिवार को यहां और कुछ जिलों में जनजीवन प्रभावित हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शहर के कुछ रिहायशी इलाकों में पानी भर गया।

राज्य की राजधानी में बुधवार से बारिश हो रही है जिसके 20 से ज्यादा इलाकों में आज सुबह तक 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। नागोले, दिलसुखनगर और सरूरनगर समेत कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया और निवासियों को अपने घरों से पानी बाहर निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। यहां एलबी नगर से विधायक, डी सुधीर रेड्डी की कार पानी में फंस गई जब वह बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे और गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए धक्का देना पड़ा। रेड्डी ने कहा कि बारिश के बाद राहत कर्मी काम पर जुट गए हैं।

ग्रेटर हैदराबाद महानगरपालिका (जीएचएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि जीएचएमसी आपदा मोचन बल की टीमें बारिश से हो रही परेशानियों को दूर करने की कोशिश में मौके पर पहुंची हुई हैं। महानगरपालिका ने किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए नागिरकों के लिए हेल्पलाइन नंबर मुहैया कराया है।

इस बीच, जगतियाल, निर्मल और राज्य के अन्य जिलों में भी भारी बारिश हुई। नाले और अन्य जल निकाय कुछ स्थानों पर उफान पर हैं और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।

यहां भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र ने कहा कि अगले कुछ दिनं में तेलंगाना के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर