लाइव न्यूज़ :

चेन्नई में 192 रुपये सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में किस रेट में मिलेगा

By निखिल वर्मा | Updated: May 1, 2020 14:46 IST

इससे पहले 2 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के दामों में 53 रुपये और पिछले महीने 62 रुपये कटौती की गई थी. देश में 27.5 करोड़ के करीब गैस सिलेंडर उपभोक्ता परिवार हैं.

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन की वजह से जहां पेट्रोल-डीजल की मांग में कमी आई हैं वहीं एलपीजी की बिक्री 30 प्रतिशत अधिक चल रही है। केंद्र सरकार ने बताया है कि लॉकडाउन के दौरान गरीबों को 1.5 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिए हैं।

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच लगातार तीसरे महीने एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। तेल विपणन कंपनियों ने 1 मई को दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 162.50 की भारी कटौती की है। इस कटौती के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम गैर सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 581.50 रुपये हो गई है। वहीं चेन्नई 192 रुपये, कोलकाता में 190 रुपये और मुंबई में सिलेंडर के दाम  135.50 रुपये कटौती की गई है।

चार महानगरों में एलजीपी के दाम

शहर      नई दरें        पुरानी दरें

दिल्ली      581.80      744.00      

कोलकाता 584.50    774.50      

मुंबई          579         714.50        

चेन्नई         569.50    761.50       

एक रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोलियम विपणन कंपनियां प्रतिदिन 50 से 60 लाख सिलेंडर वितरित कर रही हैं। इनमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ( पीएमयूवाई) लाभार्थियों के लिए लगभग 18 लाख मुफ्त सिलेंडर शामिल हैं। सिलेंडर डिलिवरी करने वाले कर्मचारियों को संकट के कोरोना फाइटर की संज्ञा दी गई है।

एलपीजी गैस सिलेंडर डिलीवरी कर्मियों को कोरोना वायरस से मृत्यु पर पांच लाख रुपये 

30 मार्च को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने कोरोना वायरस की वजह से एलपीजी सिलेंडर घरों तक पहुंचाने वाले और गैस एजेंसी के दूसरे कर्मियों की मौत होने पर पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।

तेल कंपनियों के बयान में कहा गया कि देश में लॉकडाउन चल रहा है। ज्यादातर लोग अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में रसोई गैस सिलेंडर की बिना रुकावट उनके घरों तक आपूर्ति करने में गैस एजेंसियां और उनके सैकड़ों डिलवरी मैन लगे हुये हैं। 

टॅग्स :एलपीजी गैसदिल्लीमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो