लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के ओएसडी के खिलाफ यूपी में गैर जमानती वारंट जारी, जानें क्या है मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 19, 2022 13:00 IST

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के ओएसडी गोविंद राम जायसवाल के खिलाफ उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सीजीएम कोर्ट ने गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकलराज मिश्र के ओएसडी गोविंद राम जायसवाल सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला बनाया गया है। गोविंद राम जायसवाल का कहना है कि ये मामला दो परिवारों के बीच का है।

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सीजीएम कोर्ट ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के ओएसडी गोविंद राम जायसवाल के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला प्रतापगढ़ शहर में हनुमान मंदिर की 6 बीघा जमीन में से सवा तीन बीघा जमीन पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके कब्जा करने का है। 

क्या है पूरा मामला?

कलराज मिश्र के ओएसडी गोविंद राम जायसवाल सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला बनाया गया है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, पक्षकार रोशन लाल उमरबंशी का कहना है कि उनके पूर्वज कालूराम और अन्य पारिवारिक लोगों ने सन 1880 में 6 बीघा जमीन पर धर्मशाला, कुआं और मंदिर बनवाया था। इसका निर्माण होने के बाद 1885 में एक वसीयत बनी थी, जिसमें लिखा था कि परिवार का या मंदिर से जुड़ा कोई भी अन्य व्यक्ति जमीन को बेच नहीं सकता है।

वहीं, गोविंद राम जायसवाल का कहना है कि ये मामला दो परिवारों के बीच का है। उन्होंने ये भी बताया कि 1885 से इस जमीन को लेकर विवाद जारी है। इस मामले में राज्यपाल कलराज मिश्र के ओएसडी गोविंद राम जायसवाल का नाम सामने आने से यह हाईप्रोफाइल केस हो गया है। भास्कर से बातचीत करते हुए जायसवाल ने बताया कि उनके पिताजी ने इस जमीन के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी है। यही नहीं, उनके निधन के बाद परिवार के सदस्यों और भाइयों को दावेदार माना गया, जिसके कारण इसमें उनका नाम भी शामिल हो गया। 

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने ये भी कहा कि फर्जी दस्तावेजों पर उनका एक भी जगह हस्ताक्षर नहीं है औरमहज मामले को तूल दिया जा रहा है। उन्हें बदनाम किया जा रहा है। गोविंद राम जायसवाल ने ये भी कहा कि उन्हें ये भी नहीं पता कि विवादित जमीन कौन सी है। वो वहां कभी नहीं गए। 

टॅग्स :कलराज मिश्रराजस्थानप्रतापगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर