नोएडा : दहेज हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Published: April 9, 2021 03:47 PM2021-04-09T15:47:32+5:302021-04-09T15:47:32+5:30

Noida: Three people arrested for dowry murder | नोएडा : दहेज हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

नोएडा : दहेज हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

नोएडा, नौ अप्रैल नोएडा के सेक्टर-99 की एक सोसाइटी में पति से अनबन के बाद एक महिला के कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पति समेत तीन अन्य को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया, ‘‘सेक्टर 99 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले अमन सिंगला की पत्नी नेहा सिंगला ने दो दिन पूर्व जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका के पिता ने थाना सेक्टर 39 में अमन सिंगला, उनके पिता महेंद्र लाल सिंगला, तथा माता बीना रानी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।’’

उन्होंने बताया कि पीड़ित के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। छह महीने पहले ही उनकी बेटी की शादी हुई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले के आरोपी अमन सिंगला, महेंद्र लाल सिंगला तथा बीना रानी को बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

महिला के पति अमन बंसल दिल्ली में जीएसटी विभाग में उपायुक्त के पद पर तैनात हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida: Three people arrested for dowry murder

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे