लाइव न्यूज़ :

नोएडाः सतीश महाना बोले-हजारों घर खरीदारों, जिन्हें फ्लैट का कब्जा नहीं मिला यूपी सरकार समाधान की कोशिश में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2021 18:30 IST

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि राज्य सरकार को आवासीय परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए कई सुझाव मिले हैं और घर खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए उन पर विचार किया जा रहा है

Open in App
ठळक मुद्देनिवेश लगभग एक दशक से अटका हुआ है।सभी संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। पिछले सप्ताह हमने एक उच्च स्तरीय बैठक की।

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार हजारों घर खरीदारों, जिन्हें उनके फ्लैट का कब्जा नहीं मिला है, के हितों की रक्षा के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रुकी हुई परियोजनाओं के मुद्दे को हल करने की कोशिश कर रही है।

महाना ने कहा कि राज्य सरकार को आवासीय परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए कई सुझाव मिले हैं और घर खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए उन पर विचार किया जा रहा है। आम्रपाली, जेपी इंफ्राटेक और यूनिटेक सहित कई बिल्डरों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अपनी परियोजनाओं के तहत घर खरीदारों को फ्लैट सौंपने में चूक की है, जिससे हजारों लोगों को भारी परेशानी हो रही है और उनका निवेश लगभग एक दशक से अटका हुआ है।

उन्होंने कहा कि कुछ प्रस्ताव मिले हैं, जैसे प्राधिकरण और अन्य के पास इकाइयों को गिरवी रखना और इन सभी संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। महाना ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इस मुद्दे को हल करने की कोशिश कर रहे हैं... पिछले सप्ताह हमने एक उच्च स्तरीय बैठक की। हमने खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाए हैं और हम कोशिश कर रहे हैं, ताकि अधिकतम मुद्दों को हल किया जा सके।’’

उनसे पूछा गया था कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रुकी हुई और विलंबित आवास परियोजनाओं के मुद्दे को हल करने के लिए राज्य सरकार क्या कर रही है। इसके जवाब में उन्होंने उक्त बात कही। हस्तांतरण शुल्क आदि से ग्राहकों पर बोझ बढ़ने के बारे में एक सवाल पर राज्य के औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव कुमार मित्तल ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड की पिछली बैठक में शुल्क प्रतिशत घटाने का निर्णय किया गया था।

यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण ने भी शुल्क घटा दिए हैं। मित्तल ने कहा, ‘ हम शुल्कों को तर्कसंगत बनाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि घर-क्रेतओं पर प्रतिकूल असर न पड़े।’ इस अवसर पर अतिरिक्त सचिव (अवसंरचना एवं औद्योगिक विकास) अरविंद कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने जापान की इलेक्ट्रानिक विनिर्माता कंपनी सैम्ससंग को 250 करोड़ रुपये की पूंजीगत सब्सिडी देगी। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारभारतीय जनता पार्टीनॉएडाNoida
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब