लाइव न्यूज़ :

ऑपरेशन मुस्कान के तहत नोएडा पुलिस ने लापता किशोर को बरामद किया

By भाषा | Updated: July 2, 2021 16:23 IST

Open in App

नोएडा, दो जुलाई नोएडा पुलिस ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोंडा से लापता हुए 13 वर्षीय किशोर को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद किया है। पुलिस ने किशोर के परिजन से संपर्क कर, उन्हें नोएडा बुलाया तथा किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक जुलाई को थाना फेस-3 पुलिस को सेक्टर 61 मेट्रो स्टेशन पर 13 वर्षीय किशोर लावारिस अवस्था में घूमता हुआ मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बच्चे से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह ग्राम भैंसहा थाना कोडिया जिला गोंडा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। बच्चे ने पुलिस को बताया कि वह दो जून को अपने घर वालों को बताए बिना दिल्ली घूमने के लिए आ गया था और यहां पर वह गुम हो गया।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि नोएडा पुलिस ने गोंडा पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि स्थानीय थाने में किशोर की गुमशुदगी 29 जून को दर्ज कराई गई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोर के पिता से मोबाइल फोन से संपर्क किया। उन्हें नोएडा बुलाया गया। शुक्रवार को नोएडा पहुंचे पिता ने अपने बेटे की पहचान की तथा अपने साथ लेकर उसे वापस गए।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने ऑपरेशन मुस्कान चलाया हुआ है जिसके लिए कई टीमें बनाई गई हैं। इसके तहत गुमशुदा बच्चों की तलाश कर पुलिस उन्हें उनके परिजन को सौंप रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर