लाइव न्यूज़ :

नोएडा, ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण को लेकर 12.75 लाख रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: November 18, 2021 22:50 IST

Open in App

नोएडा, 18 नवंबर ग्रेटर नोएडा में बृहस्पतिवार को प्रदूषण फैलाने के आरोप में ठेकेदारों और बिल्डरों पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि नोएडा में निर्माण मानदंडों के उल्लंघन पर 2.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) ने कुल 13 ठेकेदारों और बिल्डरों पर जुर्माना लगाया। जीएनआईडीए ने बताया, ‘‘ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण के उच्च स्तर के कारण चार दिनों तक सभी प्रकार के निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगा है, जिसका उल्लंघन करने के कारण यह जुर्माना लगाया गया है। ऐसे कुल 13 दोषियों पर बुधवार और बृहस्पतिवार को कुल 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’’

जीएनआईडीए के सीईओ नरेंद्र भूषण ने लोगों से अपील की है कि वे कचरा नहीं जलाकर, वृक्षारोपण कर और उचित अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित कर प्रदूषण से निपटने में सहयोग करें। नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि उसने शहर में इसी तरह के 22 मामलों में 2.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण संबंधी दिशानिर्देशों के उल्लंघन के आरोप में यह जुर्माना लगाया गया है।

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर लगाम लगाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से दिल्ली में भारी वाहनों की गैर जरूरी आवाजाही पर रोक लगाई है।

पुलिस उपायुक्त, यातायात गणेश पी शाह ने बताया कि दिल्ली-नोएडा सीमा पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। वाहनों की आवाजाही पर रोक के कारण दिल्ली-नोएडा सीमा पर जाम की स्थिति बनी हुई है। नोएडा यातायात पुलिस यातायात को सामान्य करवाने में लगी हुई है। यातायात पुलिस ने दिल्ली होकर जाने वाले भारी वाहनों के मार्ग में परिवर्तन कर उन्हें विभिन्न एक्सप्रेस वे के माध्यम से अन्य जगहों के लिए भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो