लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: नोएडा में 16 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कंपनी को किया गया सील, केस दर्ज

By सुमित राय | Updated: March 31, 2020 09:49 IST

नोएडा में अबतक कोरोना वायरस के 37 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिस कारण यूपी में कोरोना के मरीजों की संख्या 82 पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे16 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद नोएडा जिला प्रशासन ने कंपनी को सील कर दिया है।नोएडा सेक्टर 135 में स्थित इस कंपनी के एडमिन ने विदेश से ऑडिटर बुलाया था, जिसने 3 दिन ऑडिट किया था।

नोएडा के सीजफायर कंपनी के 16 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद नोएडा जिला प्रशासन ने कंपनी को सील कर दिया है। इसके साथ ही डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ ने कंपनी के एडमिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर 135 में स्थित इस कंपनी के एडमिन ने विदेश से ऑडिटर बुलाया था, जिसने 14, 15 और 16 मार्च को कंपनी का ऑडिट किया था, लेकिन कंपनी ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना नहीं दी। इसके बाद कंपनी के 16 लोग और उनके परिवार के सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

सीजफायर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर कार्रवाई न होने से पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई थी। योगी आदित्यनाथ सोमवार को नोएडा पहुंचे थे और अधिकारियों से बात की थी।

बता दें कि नोएडा में अबतक कोरोना वायरस के 37 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिस कारण यूपी में कोरोना के मरीजों की संख्या 82 पहुंच गई है। वहीं पूरे देश में कोरोना वायरस से 1200 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 32 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियानॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"