लाइव न्यूज़ :

Noida Authority News: नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ अनूठा लंच विरोध प्रदर्शन, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2024 22:02 IST

Noida Authority News: वरिष्ठ नागरिक, पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे, उस साइट पर एकत्रित हुए जहां पर प्लाट सौपे जाने है।

Open in App
ठळक मुद्दे2,250 प्लॉटों की रजिस्ट्रियां लगभग आठ साल पहले की गई थीं।कब्ज़ा न मिलने से करीब 15,000 लोग प्रभावित हो रहे हैं।सेक्टर में प्लाट के साइट पर एक अनोखा "विरोध-भोजन" किया।

Noida Authority Newsनोएडा सेक्टर 145 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अनूठे प्रदर्शन में प्लॉट मालिकों ने नोएडा प्राधिकरण की अनुचित देरी के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की और दर्शाया की प्राधिकरण और जिला प्रशासन उन्हें और उनकी मांगो को हलके में न ले। प्रदर्शनकारी, जिनमें वरिष्ठ नागरिक, पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे, उस साइट पर एकत्रित हुए जहां पर उनको प्लाट सौपे जाने है।

लगभग 2,250 प्लॉटों की रजिस्ट्रियां लगभग आठ साल पहले की गई थीं और भौतिक कब्ज़ा न मिलने से करीब 15,000 लोग प्रभावित हो रहे हैं। भीषण गर्मी के बावजूद, प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण और दृढ़ रहे, बैनर और तख्तियां लेकर नारे लगाते रहे। प्रदर्शनकारियों ने सेक्टर में प्लाट के साइट पर एक अनोखा "विरोध-भोजन" किया।

यह विरोध नोएडा पुलिस, जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण को सूचित करने के बाद आयोजित किया गया। आरडब्ल्यूए ने प्रदर्शन का आयोजन इसलिए किया क्योंकि नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन प्लॉटों के भौतिक कब्जे और सेक्टर के समग्र विकास के लिए समयसीमा साझा नहीं की।

प्रदर्शनकारियों ने विकास कार्य की धीमी गति और प्लॉटों के हस्तांतरण के लिए समयसीमा की कमी को उजागर किया। उन्होंने पिछले आश्वासनों के बावजूद प्रगति की कमी पर भी निराशा व्यक्त की। आरडब्ल्यूए, सेक्टर 145, नोएडा के अध्यक्ष लतसाहब लोहिया ने कहा, "हम सबकी सहनशीलता की भी एक सीमा होती है। नोएडा प्राधिकरण ने हमारी जीवनभर की बचत ले ली है और फिर भी हमें हमारे प्लॉट नहीं सौंपे हैं।

यह नॉएडा अथॉरिटी है या कोई भगोड़ा बिल्डर?" आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन को अपनी मांगों और अपेक्षाओं का ज्ञापन पहले ही सौंप दिया है और प्राधिकरण से भौतिक कब्जे और सेक्टर के समग्र विकास के लिए समयसीमा साझा करने का अनुरोध किया।

प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के साथ नए सिरे से बैठक करने की और क्षेत्र के विधायक और सांसद के साथ बैठक करने की योजना बनाई है। नोएडा प्राधिकरण पिछले आठ वर्षों से मौखिक आश्वासन दे रहा है। अधिकारियों ने 2021 में एक समान प्रदर्शन के बाद प्लॉट मालिकों को आश्वासन दिया था कि प्लॉटों का भौतिक कब्जा और सेक्टर का विकास जल्द ही किया जाएगा।

लेकिन जमीन पर कुछ ठोस काम नहीं हुआ है। कुछ अधिकारियों ने ये बात भी मानी है कि सैक्टर के विकास में कोई कानूनी अड़चन नहीं हैं, बस प्राधिकरण और जिला प्रशासन की ओर से प्रक्रियात्मक देरी है। सेक्टर के आवासीय प्लॉट किसानों को अधिग्रहित कृषि भूमि के बदले 5% मुआवजे की श्रेणी में आते हैं। "प्राधिकरण कीऔर खोखली बातें हम नहीं सुनेंगे," लोहिया ने कहा। "हम अपने अधिकारों के लिए अंत तक लड़ेंगे और ज़रूरत पड़ी तोह हम अपने किसान भाइयो के साथ मिलकर एक और महा-प्रदर्शन करेंग़े !"

टॅग्स :Noida Authorityउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान संचालन 15 जून 2026 से शुरू, दिल्ली-एनसीआर में राहत की खबर?

ज़रा हटकेVIDEO: शराब के खिलाफ जंग, महिलाओं ने ठेके पर बोला धावा, किया तहस-नहस

भारतयूपी में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत, 15 घायल, 16 पशुओं की मृत्यु, बिहार में 9 की गई जान

भारतपहले सिलेंडर नहीं, डंडे मिलते थे!, योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर बड़ा हमला

भारतगिरगिट भी शर्मा जाएगा!, CM योगी के बयान से मचा बवाल, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMaharashtra HSC Result 2026: कुल 14,44,713 छात्रों ने पंजीकरण कराया, 14,33,058 परीक्षा में शामिल और 12,86,843 छात्र उत्तीर्ण

भारतMaharashtra HSC Result 2026: कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.79%, फिर से आगे लड़कियां?, बेहतर कोंकण और सबसे पीछे लातूर?

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतक्यों नहीं मतगणना में केंद्रीय कर्मचारी हो सकते?, सीएम ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को सुप्रीम झटका?, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की दलीलें बेकार?

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद