लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में रविवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू

By भाषा | Updated: March 26, 2021 20:52 IST

Open in App

मुंबई, 26 मार्च महाराष्ट्र में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए 28 मार्च से रात में कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी मिली।

आधिकारिक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकर ने रविवार रात से कर्फ्यू लगाने के आदेश दिये हैं।

बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने आगाह किया है कि अगर लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करते हैं तो कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और मेडिकल कॉलेज के डीन के साथ राज्य में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की।

ठाकरे को यह कहते हुए उद्धृत किया गया, ‘‘ मेरी इच्छा लॉकडाउन लागू करने की नहीं है। लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से अस्पतालों पर क्षमता से अधिक भार पड़ने की आशंका पैदा हो गई है।’’

बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर और दवाइयों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 35,952 नए मामले सामने आए हैं। चार दिनों में राज्य में अब तक एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो