लाइव न्यूज़ :

'अहमदाबाद के AAP दफ्तर में नहीं की गई पुलिस रेड', अहमदाबाद पुलिस ने आप नेता के दावे को किया खारिज

By रुस्तम राणा | Updated: September 12, 2022 10:57 IST

अहमदाबाद पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि कल आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर अहमदाबाद शहर पुलिस द्वारा रेड करने आई, ऐसा समाचार सोशल मीडिया से ज्ञात हुआ है। इस प्रकार की कोई रेड अहमदाबाद पुलिस के द्वारा नहीं की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात आम आदमी पार्टी के नेता इशुदान गढवी ने लिखा, तीन पुलिस वाले आए थेपुलिस ने कहा- इस प्रकार की कोई रेड अहमदाबाद पुलिस के द्वारा नहीं की गई हैकेजरीवाल ने कहा -गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गयी है

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद शहर में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में हुई पुलिस रेड की खबर को अहमदाबाद पुलिस ने खारिज किया है। हैदराबाद पुलिस ने कहा, सोशल मीडिया के जरिए आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर पुलिस द्वारा छापेमारी की खबर सामने आई है। शहर की पुलिस द्वारा ऐसी कोई छापेमारी नहीं की गई है। पुलिस ने ट्विटर पर बताया "कल आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर अहमदाबाद शहर पुलिस द्वारा रेड करने आई, ऐसा समाचार सोशल मीडिया से ज्ञात हुआ है। इस प्रकार की कोई रेड अहमदाबाद पुलिस के द्वारा नहीं की गई है।

वहीं इसके जवाब में गुजरात आम आदमी पार्टी के नेता इशुदान गढवी ने लिखा, तीन पुलिस वाले आए थे। उनके पास कोई वॉरंट या कोई काग़ज़ नहीं था। ज़ाहिर है कि रेड “अनऑफिशियल” थी। उसका रिकॉर्ड में कहीं ज़िक्र नहीं होगा। भाजपा का गुजरात में लोगों को तंग करने का यही स्टाइल है। 

इससे पहले आप नेता ने रविवार को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, केजरीवाल जी के अहमदाबाद पहुँचते ही आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद ऑफ़िस पर गुजरात पुलिस की रेड। दो घंटे तलाशी लेकर चले गए। कुछ नहीं मिला। बोले फिर आयेंगे।

आप नेता के इस ट्वीट को लेकर केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने गढवी के ट्वीट रिट्वीट करते हुए कहा, गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गयी है। “आप” के पक्ष में गुजरात में आँधी चल रही है दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला। हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं

टॅग्स :आम आदमी पार्टीगुजरातअहमदाबादअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है