लाइव न्यूज़ :

गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का मुख्यालय बिहार से बाहर ले जाने की केंद्र की कोई योजना नहीः मंत्री

By भाषा | Updated: February 21, 2021 20:15 IST

Open in App

पटना, 21 फरवरी बिहार सरकार ने रविवार को कहा कि गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग (जीएफसीसी) का मुख्यालय उत्तर प्रदेश ले जाने की केंद्र सरकार की कोई योजना नहीं है।

बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि उन्होंने जीएफसीसी का मुख्यालय पटना से लखनऊ स्थानांतरित करने की खबरों पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से बातचीत की है।

झा ने पीटीआई-भाषा से कहा, " शेखावत ने कहा कि मंत्रालय में ऐसी कोई योजना नहीं है। "

झा ने कहा कि उन्होंने मीडिया के एक हिस्से में आई खबरों की पृष्ठभूमि में इस विषय पर केंद्रीय मंत्री से बात की। दरअसल, खबरों में जीएफसीसी के अध्यक्ष के हवाले से कहा गया है कि आयोग का मुख्यालय दो महीने में लखनऊ स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के तहत आने वाली जीएफसीसी का 1972 से पटना में मुख्यालय है। आयोग का काम गंगा बेसिन राज्यों में बाढ़ और उसके प्रबंधन की देखरेख करना है।

गंगा बेसिन राज्यों में बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम बंगाल आते हैं।

झा ने कहा कि शेखावत ने मुख्यालय को स्थानांतरित किये जाने संबंधी कोई प्रस्ताव होने को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है।

उन्होंने कहा कि शेखावत ने यह भी वादा किया है कि वह मुख्यालय के स्थानंतरण के संबंध में आयोग के अध्यक्ष के बयान को देखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम