लाइव न्यूज़ :

अंग्रेजी जितनी निरर्थक और अवैज्ञानिक कोई दूसरी भाषा नहीं: एनसीबीसी अध्यक्ष

By भाषा | Updated: September 26, 2019 06:49 IST

संसद द्वारा पिछले साल राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अधिनियम 1993 को निरस्त कर एनसीबीसी को संवैधानिक दर्जा दिया गया था। साहनी ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “कई लोग हैं जो हिंदी को देश के लिये खतरनाक बताते हैं। कुछ कह रहे हैं कि देश के टुकड़े (हिंदी की वजह से) हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसाहनी ने कहा कि भारत एक प्राचीन राष्ट्र है और यह वैदिक काल से एक देश है।उन्होंने कहा, “मैं कहना नहीं चाहता लेकिन हमारे संविधान निर्माताओं ने हमारे देश को समझा नहीं।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) अध्यक्ष भगवानलाल साहनी ने बुधवार को कहा कि अंग्रेजी जितनी “निरर्थक” और “अवैज्ञानिक” कोई दूसरी भाषा नहीं है क्योंकि इसका हर अक्षर और लीपि का कोई ठोस आधार नहीं है। उन्होंने यहां “राष्ट्र निर्माण में हिंदी के महत्व” विषय पर कहा, “मैं कह सकता हूं कि अंग्रेजी जितनी निरर्थक और अवैज्ञानिक भाषा कोई दूसरी नहीं है। क्या आपको पता है अंग्रेजी की खोज कैसे हुई?

सोलोमन के लोगों ने इंग्लैंड पर हमला किया जिससे वहां की भाषा खत्म हो गई। इसलिये, सोलोमन की भाषा और यहां-वहां से कुछ भाषाओं को मिलाकर अंग्रेजी बनाई गई।” आयोग के अध्यक्ष ने कहा, “अंग्रेजी का कोई आधार नहीं है। इसलिये इसके प्रत्येक अक्षर और लिपी अवैज्ञानिक हैं...मुझे उसका कोई एक शब्द बताइए जिसका वैज्ञानिक आधार हो।”

साहनी ने कहा कि भारत एक प्राचीन राष्ट्र है और यह वैदिक काल से एक देश है। उन्होंने कहा, “मैं कहना नहीं चाहता लेकिन हमारे संविधान निर्माताओं ने हमारे देश को समझा नहीं। नेहरू ने भी यही कहा था, ‘इंडिया, जो भारत है, एक राष्ट्र बनने की प्रक्रिया में है।’ लेकिन भारत एक प्राचीन राष्ट्र है, यह वैदिक काल से देश है।”

संसद द्वारा पिछले साल राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अधिनियम 1993 को निरस्त कर एनसीबीसी को संवैधानिक दर्जा दिया गया था। साहनी ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “कई लोग हैं जो हिंदी को देश के लिये खतरनाक बताते हैं। कुछ कह रहे हैं कि देश के टुकड़े (हिंदी की वजह से) हो जाएंगे। तब सवाल यह है: क्या अंग्रेजी देश को एकजुट करेगी?”

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ