लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के इस नेता ने पीएम मोदी पर निजी हमला करने वाले पाकिस्तानी विदेश मंत्री को लताड़ा

By रुस्तम राणा | Updated: December 17, 2022 20:07 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "किसी को भी हमारे प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह का बयान देने का अधिकार नहीं है। हमारी अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराएं हैं लेकिन यह देश के बारे में है और मोदी हमारे पीएम हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देबघेल ने कहा, मैं बिलावल भुट्टो द्वारा दिए गए बयान की निंदा करता हूंउन्होंने कहा, किसी को भी हमारे प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह का बयान देने का अधिकार नहींभुट्टो के पीएम मोदी के खिलाफ बयान की भारत में तीखी आलोचना हो रही है

रायपुर: कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में की गई टिप्पणी की निंदा की। गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में जरदारी की 'बेहद आपत्तिजनक' टिप्पणी के खिलाफ देशव्यापी विरोध के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया आई है। बघेल ने कहा, "मैं बिलावल भुट्टो द्वारा दिए गए बयान की निंदा करता हूं... करारा जवाब दिया जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "किसी को भी हमारे प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह का बयान देने का अधिकार नहीं है। हमारी अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराएं हैं लेकिन यह देश के बारे में है और मोदी हमारे पीएम हैं।" इस सप्ताह संयुक्त राज्य अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत और पाकिस्तान के बीच तीखे हमलों का आदान-प्रदान देखा गया था।

विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा आतंकवाद को समर्थन देने पर पाकिस्तान की तीखी आलोचना के बाद पाक विदेश मंत्री ने मोदी को 'गुजरात का कसाई' कहकर संबोधित किया। भारतीय विदेश मंत्री ने पहले आतंकवादी समूहों को पाक समर्थन पर सटीक रूप से प्रकाश डाला था जिसे विभिन्न मंचों पर उठाया गया है और पाकिस्तान को 'आतंकवाद का केंद्र' बताया।

भुट्टो के पीएम मोदी के खिलाफ बयान की भारत में तीखी आलोचना हो रही है। बल्कि सत्तारूढ़ बीजेपी ने पाकिस्तान के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध जाताया। शुक्रवार को दिल्ली स्थित पाकिस्तान के दूतावास के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। 

टॅग्स :भूपेश बघेलछत्तीसगढ़नरेंद्र मोदीपाकिस्तानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर