लाइव न्यूज़ :

किसी को जबरदस्ती मुसलमान नहीं बनाया जा सकता : शिया पर्सनल ला बोर्ड

By भाषा | Updated: July 26, 2021 22:10 IST

Open in App

लखनऊ, 26 जुलाई आल इण्डिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने सोमवार को कहा कि कुछ लोग इस्लाम धर्म की छवि को ख़राब करने के लिए धर्म परिर्वतन की आड़ लेकर उसे बदनाम करने की कोशिश करते हैं, जबकि इस्लाम धर्म में कोई भी जोर जबरदस्ती नहीं है, किसी को जबरदस्ती मुसलमान नहीं बनाया जा सकता।

सोमवार को आल इण्डिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यकारिणी की बैठक राजधानी के सुल्तान-उल-मदारिस में बोर्ड के अध्यक्ष, मौलाना सैयद साएम मेंहदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बोर्ड की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।

बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने बाद में एक बयान में कहा कि कुछ लोग इस्लाम धर्म की छवि को ख़राब करने के लिए धर्म परिर्वतन की आड़ लेकर उसे बदनाम करने की कोशिश करते हैं, जबकि इस्लाम धर्म में कोई भी जोर जबरदस्ती नहीं है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ किसी को जबरदस्ती मुसलमान नहीं बनाया जा सकता। पैगंबर मोहम्मद साहब ने भी किसी को जबरदस्ती कलमा नहीं पढ़वाया । इन्सान अपनी मरज़ी से अगर इस्लाम धर्म अपनाता है तब तो वह मुसलमान है । ज़ोर जबरदस्ती किसी लालच या दबाव में अगर कोई किसी को मुसलमान बनाए तो यह इस्लाम धर्म के विरूद्ध है।’’

मौलाना अब्बास ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून पर उत्तर प्रदेश सरकार को दोबारा गौर करना चाहिए, उसे भारत में आपसी भाईचारे और मेल-मिलाप पर ज्यादा ज़ोर देना चाहिए एवं लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी