लाइव न्यूज़ :

क्या दिल्ली में लगेगा नाइट कर्फ्यू?, केजरीवाल सरकार ने हाईकोर्ट में दी ये अहम जानकारी

By स्वाति सिंह | Updated: December 3, 2020 16:47 IST

राजधानी दिल्‍ली में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलो बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया है कि उसने स्थिति का आकलन करने के बाद दिल्ली या दिल्ली के कुछ हिस्सों में फिलहाल नाइट कर्फ्यू न लगाने के बारे में विचार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में रात में कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगादिल्ली सरकार ने न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रह्मण्यम प्रसाद की पीठ को इस बारे में जानकारी दी।

नयी दिल्ली: दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि कोविड-19 महामारी रोकथाम के लिए फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी या इसके हिस्सों में कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रह्मण्यम प्रसाद की पीठ को इस बारे में जानकारी दी।

अदालत ने 26 नवंबर को पूछा था कि क्या कोविड-19 से निपटने के लिए शहर में रात में कर्फ्यू लगाया जा सकता है, जैसा कि कई अन्य राज्यों ने किया है। दिल्ली सरकार ने अपनी स्थिति रिपोर्ट में बताया कि सरकार ने 31 दिसंबर तक मंजूरी दी जाने वाली गतिविधियों और प्रतिबंधित गतिविधियों के संबंध में पहले से जारी आदेशों की ही यथास्थिति बनाए रखने संबंधी आदेश जारी किए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘ इसलिए 31 दिसंबर तक किसी भी नई गतिविधि को मंजूरी नहीं दी जा सकती है।’’ अदालत द्वारा जारी निर्देश और सलाह वकील राकेश मल्होत्रा की राष्ट्रीय राजधानी में जांच बढ़ाने और तेजी से परिणाम देने को लेकर दायर की गई एक याचिका की सुनवाई के दौरान आई है। 

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,944 नए मामले सामने बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5.78 लाख हो गई है। इसके अलावा 82 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 9,342 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार कल 36,370 आरटी-पीसीआर समेत 78,949 जांचें की गईं जबकि संक्रमण की दर गिरकर पांच प्रतिशत रह गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि 82 और लोगों की मौत के बाद दिल्ली में मृतकों की कुल संख्या 9,342 हो गई है। बुधवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या 30,302 रह गई है, जो एक दिन पहले 31,769 थी। बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में संक्रमण के अब तक कुल 5,78,324 मामले सामने आ चुके हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?