अंडमान में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया

By भाषा | Published: August 3, 2021 06:34 PM2021-08-03T18:34:50+5:302021-08-03T18:34:50+5:30

No new case of Kovid-19 in Andaman | अंडमान में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया

अंडमान में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया

पोर्ट ब्लेयर, तीन अगस्त अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 संक्रमण का नया मामला सामने नहीं आया और यहां संक्रमितों की कुल संख्या 7,539 है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

द्वीप समूह में एक और व्यक्ति बीमारी से ठीक हो गया, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 7,404 हो गई।

केंद्र शासित प्रदेश में अब छह मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 129 रोगियों की इस संक्रमण से मौत हुई है। इनमें से 67 की मौत इस साल एक मार्च से महामारी की दूसरी लहर के दौरान हुई है।

प्रशासन ने अब तक कोविड​​-19 के लिए 4.43 लाख से अधिक नमूनों की जांच की है। संक्रमण दर 1.70 प्रतिशत है।

केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कुल 2.97 लाख लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें से 94,143 को दोनों खुराकें मिल चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: No new case of Kovid-19 in Andaman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे