लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: दिल्ली से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का चलना बंद, आखिर क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: June 4, 2020 08:25 IST

दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया है कि लगभग उन सभी प्रवासियों को उनके राज्य भेजा जा चुका है जिन्होंने ट्रेनों के लिए अप्लाई किया था। सरकार के अनुसार कई प्रवासी लॉकडाउन में ढील के बाद ठहरने का भी फैसला कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का चलना बंद, सरकार ने कहा- जिसने भी अप्लाई किया, उन्हें भेजा जा चुका हैरेलवे ने भी की पुष्टि, दिल्ली सरकार की ओर से और श्रमिक स्पेशल ट्रेन की मांग नहीं आने का दिया हवाला

दिल्ली सरकार की तरफ से और श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की मांग नहीं किए जाने के कारण राष्ट्रीय राजधानी से इन ट्रेनों का परिचालन अब समाप्त कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ट्रेन चलाने के लिए फिर से अनुरोध प्राप्त होने पर परिचालन दोबारा शुरू किया जाएगा। 

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, 'वर्तमान में दिल्ली सरकार से श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग नहीं प्राप्त हुई है। दिल्ली के रेलवे स्टेशनों से कोई प्रवासी ट्रेन नहीं चल रही है।' दिल्ली से अंतिम ट्रेन 31 मई को चली थी। दिल्ली में फंसे प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए रेलवे एक मई से अब तक 242 ट्रेन चला चुका है। 

वहीं, दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया कि ज्यादातर प्रवासी मजदूर पिछले एक महीने में अपने राज्यों की ओर लौट चुके हैं। वहीं, कई लोगों ने अब ठहरने का फैसला किया है क्योंकि लॉकडाउन में ढील के बाद दूसरे कामकाज शुरू हो गये हैं। अधिकारियों के अनुसार कुछ मजदूरों की ओर से ही ट्रेन की मांग आई है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस बीच अगले श्रमिक ट्रेन को लकर अनिश्चितता के बीच कई श्रमिक अब बस, एनजीओ की मदद या दूसरे साधनों से अपने गृह राज्य जाने की कोशिश में जुट गये हैं।

दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़े के अनुसार 4,50,000 प्रवासियों ने श्रमिक स्पेशल के लिए अप्लाई किया था और 3,10,000 लोग को बिना किसी किराये के 16 राज्यों में वापस लौटाया जा चुका हैं। अधिकारियों के अनुसार इनमें से 90 प्रतिशत ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए थे। वहीं, अन्य राज्यों में मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्य शामिल हैं, जिनके लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाए गए। तमिलनाडु भी इसमें शामिल है।

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार उन सभी को उनके राज्य भेज चुकी है जिन्होंने अप्लाई किया था। सरकार के अनुसार उन लोगों को भी भेजा गया जो बिना किसी रजिस्ट्रेशन के स्क्रिनिंग सेंटर पर आये थे। सिसोदिया ने कहा, 'संभव है कि दिल्ली से अब कोई और श्रमिक ट्रेन नहीं चलेगी। अगर कुछ लोग जाने के लिए आगे आए तो हम उनके लिए भी व्यवस्था करेंगे।'

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनश्रमिक स्पेशल ट्रेनदिल्लीमनीष सिसोदियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी