लाइव न्यूज़ :

सावधान! अब ड्राइविंग लाइसेंस और RC को रिन्यू कराए बिना देना होगा भारी जुर्माना, अंतिम तारीख इस दिन होगी समाप्त

By अनुराग आनंद | Updated: December 21, 2020 13:48 IST

नरेंद्र मोदी सरकार के बनाए नए कानून की वजह से अब आरसी व ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू कराए बिना सड़क पर गाड़ी चलाने पर भारी जुर्माना देना होगा। जानें कब रिन्यू करने की अंतिम तारीख है?

Open in App
ठळक मुद्देफिटनेस प्रमाण पत्र और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट एक्सपायर हो गया है, तो इसके लिए आपको सतर्क होने की जरूरत है। कागज अपडेट नहीं होने पर सड़क पर निकलते ही नए नियमों के मुताबिक आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। 

नई दिल्ली: परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी को रिन्यू कराए बिना गाड़ी चलाने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई करने का मन बना चुका है। नए मोटर व्हीकल एक्ट के बनने के बाद से ही कोरोना महामारी के चलते देश में वाहन से संबंधित दस्तावेजों को रिन्यू कराने की अंतिम तिथि कई बार बढ़ाई गई है। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इसे मई से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया था। लेकिन, अब सरकार वाहन से संबंधित कागजातों के रिन्यू करने की तिथी को और अधिक आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है। 

यही वजह है कि अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाण पत्र और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट एक्सपायर हो गया है, तो इसके लिए आपको सतर्क होने की जरूरत है। अन्यथा सड़क पर निकलते ही नए नियमों के मुताबिक आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। 

दिल्ली में दस्तावेजों को रिन्यू करने के काम में आई तेजी-

 दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सभी परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की आवेदन प्रक्रिया की समीक्षा के लिए एक बैठक की है। जिसमें उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अब डीएल और आरसी का रिन्यू कराया जा सकता है। वाहन से संबंधित दस्तावेजों को रिन्यू कराने का कार्य राज्य के सभी 13 आरटीओ में पूरी तरह से चालू कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से ऑनलाइन आवेदन करके अपने दस्तावेजों को नवीनीकृत करने का भी अनुरोध किया।

इस तरह आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी को रिन्यू कर सकेंगे-

बता दें कि कोई भी व्यक्ति parivahan.gov.in पर इसके लिए अप्लाई कर सकता है। आरटीओ में व्यक्ति के बायोमेट्रिक विवरण की जांच की जाएगी और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। जिसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। यह प्रक्रिया आरसी को नवीनीकृत करने के समान है। 

टॅग्स :मोटर व्हीकल अधिनियमनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर