लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में दशहरा और दीवाली पर नहीं मिलेंगे शराब, 'आप' सरकार ने बताया इसे ड्राई डे, यहां देखें पूरी लिस्ट

By आजाद खान | Updated: October 5, 2022 12:18 IST

आपको बता दें कि सरकार ने इससे पहले केवल 26 जनवरी, 25 अगस्त और 2 अक्टूबर को ड्राई डे बताया था। लेकिन अब सरकार द्वारा ही ड्राई डे की संख्या को बढ़ाकर को 21 कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनई आबकारी नीति के तहत दिल्ली में ड्राई डे की संख्या को बढ़ा दी गई है। दिल्ली सरकार ने ड्राई डे की संख्या को तीन से 21 कर दिया है। इसके तहत आज यानी दशहरा और दीवाली पर भी शराब नहीं मिलेगा।

Delhi Dry Day Increasing: नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली सरकार ने ड्राई डे की संख्या को फिर से बढ़ा दिया है। ड्राई डे की संख्या जहां पहले केवल तीन थी उसे अब फिर से बढ़ा दिया गया है और इसे अब इसे 21 दिन कर दिया गया है। 

ऐसे में दिल्ली वाले आज यानी दशहरा के दिन और दीवाली के साथ अन्य कई और दिनों में ड्राई डे को देख सकते है। हालांकि इस दौरान शराब परोसने वाले होटल, क्लब और रेस्तरां आम दिन की तरह खुले रहेंगे। 

कौन-कौन से दिन बढ़ाए गए है। 

आपको बता दें कि पिछली आबकारी नीति (2021-22) में ड्राई डे की संख्या को घटाकर तीन कर दिया गया था। इस तीन दिन में 26 जनवरी, 25 अगस्त और 2 अक्टूबर शामिल था। लेकिन दिल्ली सरकार ने इस पर फैसला लेते हुए इस तीन ड्राई डे की संख्या को आगे बढ़ा दिया है। 

सरकार ने ड्राई डे को बढ़ाकर तीन से 21 कर दिया है। ऐसे में अब आबकारी नीति के तहत दिल्ली में पांच अक्टूबर को दशहरा, नौ अक्टूबर को ईद-मिलाद-उन-नबी और महर्षि वाल्मीकि जयंती, 24 अक्टूबर को दीवाली, आठ नवंबर को गुरु नानक जयंती और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर का शहादत दिवस पर भी शराब की दुकानें बन्द रहेगी। 

होटल, क्लब और रेस्तरां रहेंगे खुले

हालांकि जिस जिस दिन ड्राई डे है, उस दिन दिल्ली में सारे होटल, क्लब और रेस्तरां खुले रहेंगे। इन दिनों में यहां पर शराब भी परोसे जाएंगे। नई आबकारी नीति के सरकार ने यह भी कहा है कि दिल्ली के सारे होटल, क्लब और रेस्तरां केवल तीन दिन को छोड़कर बाकी सभी दिन शराब को अपने यहां परोस सकते है। ये तीन दिन गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती है।  

टॅग्स :New Delhiशराबदिल्ली सरकारदशहरा (विजयादशमी)दिवालीDiwali-Deepavali
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल