लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, कोविड निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के बिना राज्य में प्रवेश पर रोक

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 3, 2021 09:42 IST

देश और राज्य में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के कारण पंजाब सरकार ने यह फैसला लिया है

Open in App
ठळक मुद्देबिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगी प्रवेश की अनुमति 15 मई तक सभी गैर-जरूरी दुकानें रहेंगी बंदसड़क किनारे विक्रेताओं को कराया जाएगा आरटी-पीसीआर टेस्ट

चंडीगढ़ : देशभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को बीच पंजाब सरकार  ने रविवार को आदेश जारी किया कि कोविड निगेटिव रिपोर्ट और वैकसीनेशन सर्टिफिकेट के बिना राज्य में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी ।

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि 'राज्य में कोई भी बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट यी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के हवाई , रेल या सड़क मार्ग के माध्यम से प्रवेश नहीं कर सकता है । ' साथ ही वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी गैर-जरूरी दुकानें 15 मई तक  बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं । 

जारी रहेगा कर्फ्यू

राज्य सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश में कहा गया कि नाइट कर्फ्यू शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक और सप्ताहांत कर्फ्यू शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा । साथ ही सड़क किनारे दुकान लगाने वाले विक्रेताओं का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा ।

सभी चार पहिया वाहनों कार हो या टैक्सी को दो यात्रियों से ज्यादा बैठाने की अनुमति नहीं है ।  हालांकि मरीजों को अस्पताल ले जाने वाले वाहनों को छूट दी गई है ।

विवाह , दाह संस्कार में भी केवल 10 लोग शामिल हो सकते हैं । सभी बार, सिनेमा हॉल, जिम, स्पा, स्विमिंग पूल , कोचिंग सेंटर और खेल परिसर बंद रहेंगे । वहीं रेस्तरां , कैफे , कॉफी शॉप, ढाबे और फास्ट-फूड आउटलेट से केवल रात 9 बजे तक होम डिलीवरी की जा सकती है ।

आपको बताते दें कि पंजाब में पिछले 24 घंटों में 7,327 नए मामले दर्ज किए गए हैं , वहीं 157 लोगों की मौत हो गई है और 5,244 लोग डिस्चार्ज हुए हैं । फिलहाल पंजाब में 60,108 सक्रिय मामले हैं और मृत्यु का आकड़ा 9,317 तक पहुंच चुका है । 

टॅग्स :पंजाब में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?