लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच कल कर्फ्यू में ढील देगा यह राज्य, लॉकडाउन के नियमों में दी जाएगी ढील

By स्वाति सिंह | Updated: May 30, 2020 17:51 IST

ईद-उल-फितर से एक दिन पहले पिछले रविवार को इसे पूरे राज्य में लागू किया गया था। राज्य की राजधानी में शनिवार की शाम से ही कर्फ्यू लागू कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सरकार ने लॉकडाउन के आदेश को बरकरार रखते हुए रविवार को कर्फ्यू के नियमों में ढील दी है। कर्नाटक में कोविड-19 के प्रसार पर नियंत्रण के लिए रविवार को पूरे दिन लॉकडाउन जारी रहेगा।

बेंगलुरू: कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस को देखते हुए शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लॉकडाउन के आदेश को बरकरार रखते हुए रविवार को कर्फ्यू के नियमों में ढील दी है। लॉकडाउन के चौथे चरण की 19 मई से शुरुआत होते ही राज्य सरकार ने आदेश दिए थे कि राज्य में कोविड-19 के प्रसार पर नियंत्रण के लिए रविवार को पूरे दिन लॉकडाउन जारी रहेगा।

ईद-उल-फितर से एक दिन पहले पिछले रविवार को इसे पूरे राज्य में लागू किया गया था। राज्य की राजधानी में शनिवार की शाम से ही कर्फ्यू लागू कर दिया गया था। मुख्य सचिव टीएम विजय भास्कर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि लोगों के आग्रह पर रविवार को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक पूरी तरह लॉकडाउन नहीं होगा। आदेश में बताया गया है कि बहरहाल, रात के दौरान लॉकडाउन जारी रहेगा। 

देश में शनिवार सुबह आठ बजे तक एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 265 लोगों की मौत हुई और 7,964 नए मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसके साथ ही अब देश में इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,971 हो गई है और संक्रमितों की संख्या 1,73,763 पर पहुंच गई है।

भारत कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में नौवें स्थान पर है। मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 86,422 लोगों का कोविड-19 के लिए इलाज चल रहा है जबकि 82,369 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश छोड़कर चला गया है। पिछले 24 घंटों में 11,264 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक करीब 47.40 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।’’ कुल संक्रमित मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो