लाइव न्यूज़ :

'दिल्ली हिंसा मामले में 120 से अधिक प्राथमिकी दर्ज, उपद्रवियों की गिफ्तारी एवं सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम जारी'

By भाषा | Updated: March 3, 2020 15:42 IST

लोकसभा में रीता बहुगुणा जोशी एवं दिनेश चंद्र यादव के प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, ‘‘केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 76 कंपनियों समेत पर्याप्त पुलिस बल एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया किया गया।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हिंसा मामले में 120 से अधिक प्राथमिकी दर्जगृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि दंगा प्रभावित क्षेत्रों में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई ।

सरकार ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली हिंसा के बाद कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने एवं विश्वास बहाली के लिए अनेक कदम उठाये गए हैं तथा 120 से अधिक प्राथमिकी दर्ज करने के साथ काफी संख्या में उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है ।

लोकसभा में रीता बहुगुणा जोशी एवं दिनेश चंद्र यादव के प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, ‘‘केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 76 कंपनियों समेत पर्याप्त पुलिस बल एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया किया गया।’’

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय शांति समितियों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों , मार्केट वेलफेसर एसोसिएशनों, सिविल सोसाइटी समूहों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की गई । गृह राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘120 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और सैकड़ों उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर रहे हैं और लोगों से वीडियो प्राप्त किये जा रहे हैं ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके। ’’

राय ने कहा कि दंगा प्रभावित क्षेत्रों में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई । उन्होंने बताया कि पुलिस बलों ने लोगों में विश्वास बहाल करने के लिए इन क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया है । उन्होंने कहा कि उन मीडिया मंचों पर गहन निगरानी रखी जा रही है जो अफवाहें एवं बेबुनियाद खबरें फैला सकते हैं । मंत्री ने कहा कि लोगों से शांति बनाये रखने और अफवाहों पर विश्वास नहीं करने की अपील की गई है ।

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली क्राइमजाफराबाद हिंसासंसदसंसद बजट सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Encounter: प्रेमबारी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वॉन्टेड सूरज काना गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट'मैंने कांड कर दिया': IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद हत्यारे ने चचेरे भाई को किया फोन

क्राइम अलर्ट'गलती हो गई...', दिल्ली कोर्ट में राहुल मीणा का कबूलनामा, IRS अफसर की बेटी के रेप और हत्या मामले में जांच जारी

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार