लाइव न्यूज़ :

विपक्ष को एकजुट करने में जुटे नीतीश कुमार, आज ममता बनर्जी और अखिलेश यादव से कर सकते हैं मुलाकात

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 24, 2023 07:27 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली सरकार के खिलाफ विपक्षी ताकतों को एकजुट करने के लिए सोमवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार आज अखिलेश यादव और ममता बनर्जी से मुलाकात कर सकते हैं।ममता बनर्जी और अखिलेश यादव से पहले नीतीश कुमार मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात कर चुके हैं।खड़गे के आवास पर हुई बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली सरकार के खिलाफ विपक्षी ताकतों को एकजुट करने के लिए सोमवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। कुमार का सोमवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मिलने का कार्यक्रम है।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने हाल ही में कहा कि वह जल्द ही भाजपा विरोधी ताकतों को एकजुट करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने पटना में एक आधिकारिक कार्यक्रम से इतर कहा था, "मेरे बाहर जाने के बाद आप सभी को पता चल जाएगा।" पहले ऐसी खबरें थीं कि नीतीश कुमार 25 अप्रैल को ममता बनर्जी से मुलाकात कर सकते हैं। 

कुमार के राज्य सचिवालय 'नबन्ना' स्थित उनके कार्यालय में बनर्जी से मिलने की उम्मीद है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दोनों नेताओं के 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा से लड़ने की रणनीति बनाने के लिए एक बंद कमरे में बैठक करने की संभावना है। बनर्जी ने पिछले महीने अखिलेश यादव और उनके ओडिशा समकक्ष नवीन पटनायक के साथ इसी तरह की बैठक की थी।

ममता बनर्जी और अखिलेश यादव से पहले नीतीश कुमार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व सांसद राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात कर चुके हैं। इस बैठक को अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले महागठबंधन की नींव रखने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। खड़गे के आवास पर हुई बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में महागठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने अखिलेश यादव के साथ कुमार की निर्धारित बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के लखनऊ दौरे पर कुमार के साथ जाने की संभावना है।

टॅग्स :नीतीश कुमारममता बनर्जीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण