लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने अमित शाह के हमले का दिया जवाब, बोले- "जेपी का नाम लेकर वो लोग हमला कर रहे हैं, जिनका आजादी की लड़ाई से कोई मतलब नहीं था"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 11, 2022 20:33 IST

नीतीश कुमार ने अमित शाह द्वारा जेपी जयंती के मौके पर किये गये जुबानी हमले का जवाब देते हुए कहा कि जो लोग हम पर उंगली उठा रहे हैं, पहले उन्हें देश को बताना चाहिए कि उन लोगों ने क्या किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजेपी के नाम पर वो लोग हम पर हमला कर रहे हैं, जिन्हें न देश में मतलब है और न ही देश की एकता सेजो लोग हम पर उंगली उठा रहे हैं, पहले उन्हें देश को बताना चाहिए कि उन लोगों ने क्या किया हैजिनका आजादी की लड़ाई से मतलब नहीं था, वो जेपी के नेतृत्व में हुए आंदोलन पर बोल रहे हैं

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी की जयंती पर उनके पैतृक गांव सिताब दियारा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किये गये जुबानी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जेपी का नाम लेकर वो लोग हम पर हमला कर रहे हैं, जिन्हें न देश में मतलब है और न देश की एकता से। नीतीश कुमार ने कहा कि जो लोग हम पर उंगली उठा रहे हैं पहले उन्हें देश को बताना चाहिए कि उन लोगों ने क्या किया है।

नीतीश कुमार ने अमित शाह के बयान पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "जिन लोगों का आजादी की लड़ाई से कुछ मतलब नहीं है। वह आज जेपी के नेतृत्व में हुए आंदोलन पर बोल रहे हैं। आज-कल, जो लोग बोल रहे हैं उनकी आंदोलन में क्या भूमिका थी।"

नीतीश कुमार ने कहा कि जिस पार्टी का न तो जन आंदोलन से कोई सरोकार है और न ही देश की एकत-अखंडता से। उसके लोग हमें जेपी के विचारों का पाठ पढ़ा रहे हैं। जेपी का नाम भी यह लोग केवल अपने फायदे के लिए ले रहे हैं।

मालूम हो कि अमित शाह जेपी जयंती पर उनकी जन्मभूमि सिताब दियारा में आयोजित एक समारोह में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। अमित शाह ने विशेषतौर पर नीतीश कुमार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए इन्होंने जेपी के विचारों की बलि दे दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्तालोलुप हैं।

गृहमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार ने केवल सत्ता में बने रहने के लिए जेपी के सिद्धांतों की तिलांजली दे रहे हैं। सत्ता के लिए पाला बदलने वाले ये लोग आज कुर्सी पर बैठे हैं। ये जेपी को भूल गये हैं। सत्ता के लिए कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गये हैं। उन्होंने कहा कि पांच-पांच बार सत्ता का पाला बदलने वाले लोग आज बिहार के मुख्‍यमंत्री बनकर बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को फैसला करना है कि वो सूबे की सत्ता जेपी के सिद्धांत विरोधी को देंगे या फिर जेपी के सिद्धांतों को मानने वालों को। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर को बिजली, बेघर को घर देना, शौचालय देना, भोजन देना और राशन देने का काम किया है। जेपी की संपूर्ण क्रांति का यही मकसद था। अमित शाह ने कहा कि 1974 में जयप्रकाश नारायण ने बिहार में आंदोलन शुरू किया था, वह राजनीतिक आंदोलन था। सारे विचारधारा के छात्र जेपी की अगुवाई में इकट्ठा हुए थे।

उन्होंने कहा कि सुशील मोदी जी यहां बैठे हैं, सुशील मोदी भी उसी आंदोलन की उपज हैं। उसी आंदोलन के कई ऐसे भी लोग निकले, जो जीवन भर जेपीजी और लोहिया जी का नाम लेते रहे और आज सत्ता के लिए कांग्रेस की गोद में बैठे हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारअमित शाहJPजयप्रकाश नारायणजेडीयूआरजेडीRJD
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार