लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार हो सकते हैं पीएम के 'मजबूत उम्मीदवार' : तेजस्वी यादव

By रुस्तम राणा | Updated: August 21, 2022 15:07 IST

यादव ने समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "जमीन पर उनकी "अत्यधिक सद्भावना" है। “अगर विपक्ष विचार करता है, तो नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के लिए 'मजबूत उम्मीदवार' हो सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी ने कहा- अगर विपक्ष विचार करता है, तो नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के लिए 'मजबूत उम्मीदवार' हो सकते हैंडिप्टी सीएम ने कहा-क्षेत्रीय दलों, अन्य प्रगतिशील राजनीतिक समूहों को संकीर्ण लाभ, हानि से परे देखना होगा और गणतंत्र को बचाना होगाउन्होंने कहा, बिहार में महागठबंधन सरकार विपक्षी एकता के लिए अच्छा संकेत है

पटना: लोकसभा चुनाव 2024 में पीएम मोदी बनाम कौन? इस सवाल पर विपक्ष अभी एकमत नहीं है। हालांकि बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से एक नाम जो सामने आ रहा है वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है। राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि नीतीश कुमार 2024 के चुनावों में प्रधानमंत्री के पद के "मजबूत उम्मीदवार" हो सकते हैं। 

यादव ने समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "जमीन पर उनकी "अत्यधिक सद्भावना" है। “अगर विपक्ष विचार करता है, तो नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के लिए 'मजबूत उम्मीदवार' हो सकते हैं। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि क्षेत्रीय दलों, अन्य प्रगतिशील राजनीतिक समूहों को संकीर्ण लाभ, हानि से परे देखना होगा और गणतंत्र को बचाना होगा। उन्होंने कहा, बिहार में महागठबंधन सरकार विपक्षी एकता के लिए अच्छा संकेत है, यह दिखाता है कि अधिकतर दल देश के समक्ष खड़ी बड़ी चुनौती को पहचानते हैं। 

हालांकि इससे पहले, बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनकी विपक्ष का प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनने की कोई आकांक्षा नहीं है। उन्होंने हाल में कहा था, "मैं हाथ जोड़कर कहता हूं, मेरे पास ऐसा कोई विचार नहीं है। मेरा काम सभी के लिए काम करना है।" “मैं यह देखने का प्रयास करूंगा कि सभी विपक्षी दल एक साथ काम करें। अगर वे ऐसा करते हैं तो अच्छा होगा।"

वहीं जेडीयू के नीतीश कुमार के अलावा आम आदमी पार्टी भी अपने राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आगामी चुनाव में सामने ला रही है। आप की ओर से लगातार यह कहा जा रहा है कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी बनाम केजरीवाल होने को लेकर भाजपा डर रही है, जिसकी वजह से बीजेपी आप नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहारा ले रही है।  

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"