लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने अधिकारियों को ग्रामीण सड़कों के सत्यापन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: December 16, 2020 18:16 IST

Open in App

पटना, 16 दिसंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को टोला और बसावट को सड़कों से जोड़ने के वास्ते भौतिक सत्यापन कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने को भी कहा।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, कुमार ने एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान आरडब्ल्यूडी के अधिकारियों को यह निर्देश दिए।

कुमार ने वर्ष 2019 में इस वर्ष तक सभी टोलों एवं गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने की घोषणा की थी। यह लक्ष्य सुशासन के लिए राज्य सरकार के ''सात संकल्पों'' का हिस्सा था।

गुणवत्ता वाली सड़के बिछाने पर जोर देते हुए हालिया विधानसभा चुनाव प्रचार से पहले नीतीश कुमार ने कहा था कि अगर वह सत्ता में लौटते तो लोगों को अंतर-ग्रामीण सड़कों के माध्यम से जोड़ा जाएगा।

बयान के मुताबिक, लोगों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर कार्य करने का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, '' ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना के तहत सभी टोलों को सड़क से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।''

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सड़क मरम्मत कार्य को भी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।

इस दौरान, आरडब्ल्यूडी के सचिव पंकज कुमार ने मुख्यमंत्री के समक्ष ग्रामीण सड़क निर्माण को लेकर किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण भी दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी