लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने राजगीर में ‘नेचर सफारी’ का किया उद्घाटन

By भाषा | Updated: March 26, 2021 21:04 IST

Open in App

राजगीर (बिहार), 26 मार्च बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राजगीर में ‘नेचर सफारी’ का उद्घाटन करते हुए इसे आम लोगों को समर्पित किया। यहां पर्यटक ‘ग्लास स्काई वॉक यानी शीशे के पुल’ से प्राकृतिक छटा देखने समेत अन्य गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं।

नेचर सफारी में ग्लास स्काई वॉक (जीएसडब्ल्यू), झूलता पुल, जिप लाइन साइकिल, एडवेंचर पार्क, तितली जोन और प्राकृतिक शिविर क्षेत्र हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ यह देश में पहला ग्लास स्काई वॉक है। इसको लेकर कुछ दुविधा थी कि वह दूसरा हो सकता है लेकिन तथ्य यह है कि हर जगह जिसकी चर्चा हो रही है वह देश का एकलौता ग्लास स्काई वॉक है।’’

उन्होंने कहा कि ‘जू (चिड़ियाघर) सफारी’ का उद्घाटन भी जल्द होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा के इतंजाम किए गए हैं और ग्लास स्काई वॉक पर एक साथ कितने लोग जा सकते हैं, इसकी संख्या भी सीमित की गई है।

उन्होंने कहा कि नेचर (प्राकृतिक) सफारी दिन के समय होगी और यहां आने वाले लोगों को इस इलाके में जाने के लिए टिकट लेना होगा।

कुमार ने कहा, ‘‘ अगर कोई इस इलाके में पैदल चलना चाहता है तो वह ऐसा कर सकता है और अगर कोई साइकिल से घूमना चाहता/चाहती है तो वह साइकिल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां खाने की भी व्यवस्था है।’’

उन्होंने कहा कि इसे प्राकृतिक वातावरण में बनाया गया है, इसलिए इसका नाम नेचर सफारी रखा गया है लेकिन भविष्य में इसका नाम किसी महान हस्ती के नाम पर रखा जा सकता है।

कुमार ने कहा कि यहां जू सफारी का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा और आने वाले कुछ महीनों में उसे लोगों को समर्पित किया जाएगा। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तारकेश्वरी प्रसाद और पर्यावरण व वन मंत्री नीरज सिंह बबलू भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम